शाहाबाद मारकंडा, 10 नवम्बर (सुरजीत शिवालिक): आइंस्टाइन इंटरनैशनल स्कूल में दीपावली का त्यौहार धूम-धाम से मनाया जाता है। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। स्कूल की डायरैक्टर दीपाली सिंघल ने बताया कि ब्लूमिंग आर्किड व लिटिल आइंस्टाइन कक्षाओं के लिए रोल प्ले, कक्षा पहली से पांचवीं के लिए रामायण से संबंधित प्रश्नोत्तरी, कक्षा छठीं से नौंवीं के लिए वाद- विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने रामायण के विभिन्न दृश्यों को दर्शाया कर सबका मन मोहा। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कक्षा चौथी-ए, पांचवी-बी, वाद-विवाद प्रतियोगिता में कक्षा छठी व आठवीं ने जीत प्राप्त की। डायरेक्टर दीपाली सिंघल ने विद्यार्थियों को दीपावली पर्व के महत्त्च बारे जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दीपावली का त्यौहार सभी के जीवन में खुशियां लेकर आता है। उन्होंने कहा कि हमें मिल-जुल कर सादगी के साथ दीपावली पर्व को मनाना चाहिए। स्कूल के चेयरपर्सन देवेंद्र सिंघल, डायरेक्टर दीपाली सिंघल विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। स्कूल की उपप्रचार्या संध्या वर्मा ने विद्यार्थियों को दीपावली पर्व की महत्ता बारे बताते हुए शुभकामनाएं दी।