इन्द्री विजय काम्बोज
इन्द्री हर्बल पार्क में बारबर एसोसिएशन की एक मींटिग हुई जिसमें ब्लाक समिति सदस्य सतपाल को सर्वसम्मति से नया प्रधान चुन लिया गया। उपप्रधान के लिए शौकत अली व सचिव के लिए विनोद कुमार के नाम पर सहमति की गई। इस मौके पर काफी संख्या में हेयर सैलून मालिक मौजूद रहे। नवनियुक्त प्रधान सतपाल ने अपनी नियुक्ति पर आभार जताते हुए कहा कि वो एसोसिएशन के हक में काम करेगें ओर सभी को साथ लेकर चलेगें। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन का मुख्य काम सभी सदस्यों के सुख दु:ख में साथ देना है। सतपाल ने कहा कि सब सदस्यों की सहमति से अब ग्राहकों के लिए नई रेट लिस्ट बनाई गई है। जो भी साथी इन रेटों की पालना नहीं करेगें उनको यूनियन की ओर से 11000 रूपयों का जुर्माना लगाया जाएगा। इस मौके पर पूर्व प्रधान महफूज अली, अशोक, रामपाल, कुलदीप,हवा सिंह,प्रदीप, वीरू,दिलावर सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।









