मस्त मस्त मुल्तानी के बाद अब बनेगी मुल्तानी में जय श्री खाटू श्याम

47

करनाल पहुंचे फिल्म के प्रोड्युसर रमेश मल्होत्रा टीम के साथ
200 से अधिक युवाओं ने दिया आडीशन
करनाल विजय कांबोज।देश में मुल्तानी भाषा में बनी पहली फिल्म मस्त मस्त मुल्तानी के बाद अब कारवां फिल्म प्रोडक्शन  की मुल्तानी भाषा में जय श्री  खाटू श्याम  फिल्म बन रही हैं। इस फिल्म के लिए कलाकारों के चयन के लिए देश भर में आडीशन चल रहे हैं। इस फिल्म के प्रोड्यूसर और निदेशक रमेश मल्होत्रा  अपनी टीम के साथ करनाल पहुंंंचे। यहां उन्होंने दौ सौ से अधिक कलाकारों का आडीशन लिया। वह राजस्थान दि ल्ली, हरियाणा उत्तर प्रदेश मुबई और देश के अन्य भागों के कलाकारों का चयन कर रहे हैं। इस फिल्म के पे्राड्यूुसर रमेश मल्होत्रा ने बताया कि उन्होंने बताया कि उनकी पहली फिल्म का  केंद्र पानीपत करनाल सोनीपत रहा। उन्होंने बताया कि वह खुद हरियाणा से हैं। वह हरियाणा में कलाकारों के प्रशिक्षण के लिए केद्र खोलना चाहते हैंं। यदि सरकार जमीन दे तो वह बेहतर केंद्र बना सकते हैं। उन्हेांने कहा कि उनकी नई फिल्म में लगभग पचास कलाकार रहेंगे। इस अवसर पर पूर्व मिसेज इंडिया रहीं शैली शर्मा ने बताया कि वह भी कारवां फिल्म प्रोडक्शन से प्रभावित हैं।  उन्होंने कहा कि इससे टेलेंड युवाओं को अवसर मिलगा। रमेश अरोड़ा ने बताया कि उनकी फिल्ममें देश के हास्य कवि प्रेम सेठी भी प्रमुख भूमिका में रहेंगे। उन्होंने बताया कि प्रेम सेठी इस देश की शान हैं। उनका भी सहयोग मिल रहा हैं।