ग्राम पंचायत जनेसरो के राजकीय स्कूल में स्वच्छता जागरुकता कार्यक्रम चलाया गया

30
इन्द्री विजय कांबोज।।     जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी  के दिशा-निर्देश में  सभी ग्राम पंचायतों में 14 से 20 जुलाई तक हरियाणा स्वच्छता सप्ताह जागरूकता कार्यक्रम के तहत सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें ग्राम पंचायत में सभी सार्वजनिक स्थानों की सफाई की गई तथा ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। ग्रामीणों को सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग ना करने बारे बताया गया।  इस कड़ी में ग्राम पंचायत जनेसरो के राजकीय स्कूल में स्वच्छता जागरुकता कार्यक्रम चलाया गया। जिसमें बच्चों को स्वच्छता के बारे जागरूक किया गया। इस मौके पर खण्ड समन्वयक ब्रहमजीत ने कहा कि स्वच्छता हम सब की जिम्मेदारी है । हम जैसे अपने घर को साफ रखते है वे वैसे ही अपने मोहल्ले , आस- पास व गाँव को साफ रखे । उन्होंने कहा कि हम सूखा व गीला कचरा अलग- अलग रखे व उसे सफाई कर्मचारी को अलग- अलग दें ताकि वह उस कचरे को व्यवस्थित तरीके से कचरे को कचरा शेड में पहुंचा सके। सभी को पानी के उचित प्रयोग के बारे में बताया जा रहा है । लोगों से अपील की गई कि वे अपने आस- पास खाली स्थान पर एक पौधा जरूर लगाएं व उसकी देखभाल करें । ग्राम पंचायत द्वारा स्वच्छता के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहे डोर टू डोर सफाई कर्मचारी पवन कुमार को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सरपंच  प्रतिनिधि जगदीप सिंह, हेडमास्टर धीरज, रजनी रानी, रीटा पूनिया, कलर्क़ कंवरपाल व अन्य मौजूद रहे।