हरियाणा कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने किया इन्द्री अनाज मंडी का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

41

इन्द्री विजय कांबोज।। हरियाणा सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने रविवार को इन्द्री अनाज मंडी का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंड़ी में पहुंचनें पर मार्किट कमेटी चेयरमैन महिन्द्र सिंह पंजोखरा ने मंत्री का बुके देकर स्वागत किया। किसानों की समस्याओं को सुनने और मंड़ी में सुचारू खरीद प्रक्रिया सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया यह निरीक्षण स्थानीय किसानों के बीच चर्चा का विषय बन गया। मंत्री राणा ने किसानों, आढ़तियों और मंडी अधिकारीयों से गहन बातचीत की। उन्होंने गेहूं खरीद केंद्र पर उपस्थित किसानों से सीधे संवाद किया और कहा कि सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए कटिबद्ध है। किसानों को समय सीमा में पेंमट का भुगतान उनके बैंक खातों में किया जाएगा। उन्होंने मंडी बोर्ड अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा भुगतान समय पर हो। साथ ही मंडी की सफाई, वजन मशीनों की जांच और अन्य सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के आदेश दिए। कुछ आढ़तियों ने परिवहन और भुगतान में विलंब की शिकायतें दर्ज करवाई। मंत्री ने निरीक्षण के दौरान मंडी के विकास के लिए नई योजनाओं का भी जिक्र किया, जिसमें कोल्ड स्टोरेज और डिजिटल वजन प्रणाली शामिल है। मार्किट कमेटी चेयरमैन महिन्द्र पंजोखरा ने किसानों को अपील की कि गीली गेंहु मंड़ी में ना लाए ओर अनाज को सुखाकर ही लाए ताकि उनको किसी किस्म की परेशानी का सामना ना करना पड़े। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से गेंहु खरीद के सभी प्रबंध पूरे किए हुए है। इस मौके पर एसडीएम रमन गुप्ता, वाईस चेयरमैन दीपक बंसल, ड़ा. अश्विनी कांबोज, तहसीलदार सुरेश कुमार, डीएफएससी मुकेश, हैफेड, हरियाणा गोदाम निगम व जिला खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर, सुमेर कांबोज, समे सिंह, जयप्रकाश बंसल, रघुबीर बतान, कमल सहित मंडी कर्मचारी मौजूद रहे।