एनडीपीएस एक्ट के मामले में तीसरा आरोपी काबू

59
करनाल विजय काम्बोज ||
ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत अवैध नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए जिला करनाल पुलिस की अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने एक और आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की है।
गुप्त सूचना के आधार पर सहायक उप निरीक्षक देवी दयाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी.. मोहसिन पुत्र शमशेद, निवासी नवला, जनपद मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) को एक मेडिकल स्टोर, खतौली-मंसूरपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
इस संबंध में अनुसंधान अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इससे पूर्व इस मामले में आरोपी के दो अन्य साथी सुधीर एवं आर्यन को 696 ग्राम ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनके विरुद्ध थाना तरावड़ी में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
गिरफ्तार आरोपियों से की गई गहन पूछताछ में खुलासा हुआ कि वे उक्त नशीले कैप्सूल आगे बेचने के लिए आरोपी मोहसिन से खरीदकर लाते थे। प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहसिन को गिरफ्तार किया। आरोपी को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।