हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जीवन खिलाड़ी के लिए प्रेरणा स्त्रोत:मनोहर लाल

30

हरियाणा खेल एवं खिलाडिय़ों की धरती, यहां के खिलाड़ी मेडल जीत कर रहे है देश व प्रदेश का नाम रोशन: मनोहर लाल

मेजर ध्यानचंद की जयंती की मनोहर लाल ने दी बधाई,

जयंती को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जा रहा है, देश के कौने-कौने में हो रहा है खेल गतिविधियों का आयोजन

करनाल विजय कांबोज।। केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि आज हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में समूचा देश मना रहा है। देश के कौने-कौने में खेल गतिविधियों का आयोजन हो रहा है। उन्होंने इसके लिए खिलाडिय़ों व खेल प्रेमियों को हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई दी। उन्होंने कहा कि हरियाणा खेल एवं खिलाडिय़ों की धरती है। यहां के खिलाडिय़ों ने अंतराष्टï्रीय व राष्टï्रीय स्तर पर मेडल जीत कर देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है और भविष्य में भी हमारें खिलाड़ी इसी प्रकार से देश का नाम रोशन करते रहेगे।
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल आज करनाल प्रवास के दौरान मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर हॉकी खेल स्टेडियम टिकरी कैलाश में आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। मनोहर लाल सहित अन्य अतिथियों ने सबसे पहले खेल स्टेडियम परिसर में त्रिवेणी लगाकर पर्यावरण संरक्षण को स्वच्छ बनाए रखने का संदेश दिया और कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हर व्यक्ति को एक पौधा जीवन में अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी करे। मनोहर लाल ने इसके बाद हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर कैथल व करनाल के बीच होने वाले हॉकी मैच के खिलाडिय़ों से ग्राउंड में पहुंचकर मनोहर लाल ने परिचय किया और स्वयं हॉकी से बॉल पर शॉट मारकर खेल प्रतियोगिता का शुभांरम्भ किया। जिसका दर्शकों ने तालियां बजाकर जोरदार स्वागत किया।

मंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि आज का दिन गौरवशाली दिवस है, आज हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती हैं। हमारे देश के होनहार खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद ने आजादी से पहले सन् 1936 में आज से 90 वर्ष पहले हॉकी टीम को गोल्ड मेडल दिलाया था। जोकि हम सब के लिए गर्व की बात है और आज जब हम मेजर ध्यान चंद को याद करते है तो हमारा सीना गौरव से चौड़ा हो जाता है। उन्होंने कहा कि हॉकी खेल के भगवान कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद को भला कौन नहीं जानता है। हॉकी के दुनिया में इतिहास रचने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी ध्यानचंद लाखों लोगों के दिलों में राज करते हैं। वे अपने खेल में इतने माहिर थे, कि उनकी तरह दूसरा कोई खिलाड़ी आज तक नहीं हुआ। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाडिय़ों की बात की जाए तो उस सूची में मेजर ध्यानचंद जी का नाम सबसे ऊपर लिया जाता है।उन्होंने कहा कि  खेल प्रतियोगिता केवल हार-जीत नहीं बल्कि परिश्रम और अनुशासन भी सीखाती हैं। खेलों से आत्मविश्वास और आत्मबल बढ़ता है। युवाओं को पसंदीदा खेल में भाग लेना चाहिए। युवा खिलाडिय़ों को मेजर ध्यान चंद जैसे खिलाड़ी के जीवन से प्रेरणा लेनी है, जिन्होंने विश्व में भारत का नाम रौशन किया।

इन्हें किया सम्मानित
राष्टï्रीय खेल दिवस कार्यक्रम केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने खिलाडिय़ों को मेजर ध्यानचंद अवार्ड देकर सम्मानित किया। इनमें शमशेर सिंह (कबड्डïी), भीम अवार्ड हरप्रीत सिंह (शूटिंग ), अरूण(स्पेशल ओलंपिक रोलर ), प्रदीप (इक्वेस्ट्रियन), रीना रानी(पेरा एथेलेटिक्स), सोनिया(हैंडबॉल), अंतराष्टï्रीय खिलाड़ी दीपिका (अर्जुन अवार्डी), जसबीर (हॉकी), हरप्रीत सिंह (अंडर 18 एशियन गॉल्ड मेडलिस्ट) तमन्ना (बॉक्सींग में यूथ ऐशियन सिल्वर मेडलिस्ट ), राजीव (तलवारबाजी में पैरा कॉमनवेल्थ चैंम्पियनशिप मेडललिस्ट), शुभम चौधरी ( वॉलीबाल), हॉकी के नेशनल मेडलिस्ट रोहताश मलिक, लखबीर सिंह( एसएचओ मधुबन ), दिनेश मान, नितिन मलिक, अजय (एएसआई), सुरेंद्र प्रताप (कोच), इंद्रपाल सिंह, परविंद्र सिंह, निशान सिंह और सूरज व करनाल हॉकी एकेडमी से करण मेहला का नाम शामिल है।

इस मौके पर हरियाणा सरकार के चीफ व्हीप एवं विधायक रामकुमार कश्यप, करनाल के विधायक जगमोहन आनंद, नीलोखेड़ी के विधायक भगवानदास कबीरपंथी, असंध के विधायक योगेंद्र राणा, महापौर रेणू बाला गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर, सांसद प्रतिनिधि कविंद्र राणा, डीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा, एडीसी डा. राहुल रईया, जिला खेल अधिकारी सत्यवीर, जिला परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि सुरेंद्र उड़ाना, हरियाणा महिला बाल कल्याण परिषद की मानद सचिव मीना कम्बोज,पार्षद सुदेश रानी, कोच सुभाष,भाजपा नेता सतीश पोसवाल, विनय पोसवाल आदि मौजूद रहे।

हॉकी खेल प्रतियोगिता में कैथल की टीम रही विजय
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित हॉकी खेल प्रतियोगिता का आयोजन कैथल व करनाल की टीम के बीच में हुआ। इस प्रतियोगिता में कैथल की टीम विजय रही और अपनी प्रतिद्घद्घी करनाल की टीम को 2-1 से हराया।