तेजपाल मंढ़ाण सर्वसम्मति से बने मंढ़ाण खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष

26

गांव ब्याना में हुई मंढ़ाण खाप की विशाल बैठक में लिया गया निर्णय
इन्द्री विजय काम्बोज ||
समाजसेवी व प्रसिद्ध व्यवसायी  तेजपाल मंढ़ाण को सर्वसम्मति से मंढ़ाण खाप का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है। उनका कार्यकाल तीन साल का होगा। गांव ब्याना की अनाज मंड़ी में आज समाज के लोगों की एक विशाल अहम बैठक का आयोजन किया गया जिसमें कई प्रदेशों के मंढ़ाण समाज के सैंकड़ों लोग मौजूद रहे। इस मौके पर हुए कार्यक्रम में मंच का संचालन भरत मंढ़ाण ने किया। गौरतलब है कि इससे पहले मंढ़ाण खाप का राष्ट्रीय अध्यक्ष बलबीर सिंह मंढ़ाण को बनाया गया था ओर उनका कार्यकाल पूरा होने पर अब तेजपाल मंढ़ाण को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। इस अवसर पर विभिन्न प्रदेशों से आए समाज के लोगों ने अपने अपने विचार रखते हुए भाईचारे को बनाए रखने व समाज हित में काम करनी की बात कही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे अनिल कुमार ने सभी के विचारों को सुना ओर पहले कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में चौ. चरण सिंह की नियुक्ति की। इसके बाद दोनों ने आपसी विचार विमर्श के बाद डबकौली गांव के मौजूद लोगों को सर्वसम्मति से कोई नाम देने की बात कही। सभी ने एक मत से गांव ड़बकौली निवासी तेजपाल मंढ़ाण के नाम पर सहमति जताई ओर उनको अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना। इस अवसर पर समाज के गणमान्य लोगों द्वारा तेजपाल मंढ़ाण को पगड़ी पहनाई ओर सभी ने फूलमालाएं ड़ालकर उनका जोरदार स्वागत किया। नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजपाल मंढ़ाण ने अपनी इस नियुक्ति के लिए पूरे समाज का आभार जताया ओर भरोसा दिलाया कि वो सभी को  साथ लेकर चलेगें ओर समाज के हित के लिए काम करेगें। उन्होंने कहा कि वो पूरी ईमानदारी से अपनी जिम्मेवारी का पालन करेगें ओर किसी को कोई भी शिकायत का मौका नहीं देगें। मंढ़ाण ने कहा कि वो शीघ्र ही अपनी कार्यकारिणी का गठन कर देगें। गौरतलब है कि मंढ़ाण खाप का ड़बकौली गांव से एक विशेष जुड़ाव है। मिली जानकारी के अनुसार पूरे देश में रहने वाले मंढ़ाण वर्ग के लोगों के पूर्वज इसी गांव के ही रहे है ओर पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाकत अली खान भी पहले मंढ़ाण जाति से संबधित थे ओर बाद में उन्होंने अपना धर्म बदल लिया था। इस मौके पर वेदपाल मंढ़ाण, प्रिंस मंढ़ाण, बजिन्द्र सिंह, भीम मंढ़ाण, कुलदीप मंढ़ाण, चरण सिंह, महिन्द्र सरपंच,ओमपाल मंढ़ाण, देवेन्द्र मंढ़ाण सहित सैंकड़ों की संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।