इन्द्री विजय काम्बोज ||
उपमंड़ल के गांव गढ़पुर खालसा के सरकारी स्कूल में निफा के सहयोग से ड़ा. सुरेन्द्र दत्त शर्मा के परिजनों द्वारा अपने पिता स्व. रमेश मोहन शर्मा व माता राममूर्ति देवी की याद में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जिसमें काफी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस शिविर में 41 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस मौके पर रक्त एकत्रित करने में लक्ष्य चैरिटेबल ब्लड़ सैंटर करनाल की टीम ने सहयोग किया। इस बारे में जानकारी देते हुए ड़ा. सुरेन्द्र दत्त शर्मा ने बताया कि उनके पिता का आज से पांच माह पहले स्वर्गवास हो गया था ओर अब पांच माह बाद ही उनकी माता जी का भी देहांत हो गया ओर आज उनकी रस्म क्रिया है। इस अवसर पर पूरे परिवार की सहमति व निफा संस्था के सहयोग से गांव गढ़पुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर के माध्यम से उनके परिवार की अपने बुर्जगों को यह सच्ची श्रद्धाजंलि है। निफा के प्रदेशाध्यक्ष श्रवण शर्मा ने कहा कि रक्त केवल मानव शरीर में ही बनता है। इसे मशीनों के माध्यम से बनाया नहीं जा सकता है। रक्तदान करने से आदमी किसी की जिंदगी तो बचाता ही है ओर साथ ही साथ खुद भी कई बीमारियों से अपना बचाव करता है। रक्तदान करना एक नेक कार्य है जिसमें सभी को सहयोग करना चाहिए। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने भी अपने पिता की बरसी पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया था। इस मौके पर सभी रक्तदाताओं को बैंज लगाकर व स्मृति ङ्क्षचह देकर सम्मानित किया गया। मिली जानकारी के अनुसार गांव गढ़पुर खालसा में आजादी के बाद से यह पहला रक्तदान शिविर लगाया गया है। इससे पहले गांव मेंं कोई भी रक्तदान शिविर नहीं लगाया गया था। इस अवसर पर निफा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रितपाल सिंह पन्नू, वकील नरेश बराना, दिनेश बख्शी, करणजीत सिंह, हितेश गुप्ता, जगतार ङ्क्षसंह, सुनील दत्त, योगेश्वर दत्त, राजेन्द्र प्रशाद, देवी दत्त, वीरेन्द्र दत्त, वकील सम्राट कश्यप, काका मेहता सहित कई अन्य मौजूद रहे।









