विधानसभा अध्यक्ष ने दो घंटे घरौंडा शहर का किया पैदल भ्रमण
व्यवस्थाएं जांचीं, शहर को जाम मुक्त, स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए जनभागीदारी पर की चर्चा
घरौंडा ||हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण रविवार की देर शाम अपना काफिला रोक कर घरौंडा शहर के बाजारों में अपने स्टाफ व अन्य शहरवासियों के साथ पैदल निकल पड़े। उन्होंने शहर की विभिन्न गतिविधियों को बारीकी से जांचा, जहां पर उन्होंने कई खामियां नजर आईं और उन्होंने उनको गंभीरता से लेते हुए वहाँ उपस्थित शहर के लोगों से चर्चा की। विधानसभा स्पीकर ने शहर में पैदल चलकर घरौंडा शहर को और अधिक साफ़-सुथरा व विकसित बनाने की सोच को जन भागीदारी से जोड़ते हुए उन खामियों पर चर्चा की व वहाँ उपस्थित प्रमुख जनों को इस विषय को शहर की विभिन्न संस्थाओं व समाज के प्रबुद्ध नागरिकों से साझा करने के निर्देश दिए।

स्पीकर हरविन्द्र कल्याण ने नगरपालिका चेयरमैन हैप्पी लक गुप्ता व शहर के सभी पार्षदों का आह्वान किया कि सभी जनप्रतिनिधि भी मिलजुल कर इन सभी मुद्दों पर आमजन से संवाद करें। उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि शहर की प्लानिंग की वे खुद अधिकारियों व पार्षदों के साथ बैठक कर रूपरेखा तैयार करेंगे ताकि सबकी भागीदारी व सहयोग से घरौंडा को और बेहतर बनाया जा सके व लोगों को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सके।उन्होंने कहा कि सरकार बजट तो उपलब्ध करवा सकती है परन्तु शहर की स्वच्छता व सुंदरता सुनिश्चित करना तथा अच्छी व्यवस्था व वातावरण स्थापित करने में जन भागीदारी की आवश्यकता होती है जो समाज के प्रमुख व्यक्तियों व संस्थाओं के एक साथ मिलकर प्रयास करने से ही संभव है। मामला था शहर को जाम से मुक्त करवाना तथा और अधिक बेहतर, सुन्दर व स्वच्छ बनाने का जिनको लेकर विधानसभा अध्यक्ष काफी गंभीर नजर आए। रविवार देर शाम जब स्पीकर कल्याण ने शहर को जाम से जकड़ा हुआ देखा उन्होंने वहाँ उपस्थित लोगों से शहर की सभी सामाजिक संस्थाओं, धार्मिक संस्थाओं के साथ – साथ शहर के गणमान्य लोगों से संवाद करने को कहा ताकि शहर को अतिक्रमण मुक्त, साफ सुथरा बनाने व शहर के सौंदर्यकरण आदि विषयों पर सभी विचार विमर्श करें व आमजन की भागीदारी को सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि वे भी सभी के साथ एक बैठक करेंगे तथा जनभागीदारी बढ़ाने का आग्रह करेंगे। इस पैदल दौरे में लोगों ने भी स्पीकर कल्याण से कई मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। ज्ञात रहे कि कल्याण रविवार की देर शाम अपना काफिला रोक कर शहर के बाजारों में अपने स्टाफ के साथ पैदल निकल पड़े तथा शहर की व्यवस्थाओं को बारीकी से जांचा। इस दौरान उन्होंने अपने साथियों के साथ दुकानदारों के अनुरोध पर गोलगप्पे भी खाए।