पहली पातशाही गुरुनानक देव जी का प्रकाश पर्व पांच नवम्बर को मनेगा

121
नगरकीर्तन तीन नवंवर को निकलेगा, गुरमति समागम पांच को अटुट लंगर भी बरता जाएगा
करनाल विजय काम्बोज|| सिख पंथ के आदि गुरु पहली पातशाही श्री गुरुनानक देव जी का प्रकाश पर्व डेरा कारसेवा में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर गुरुपर्व प्रबंधक कमेटी द्वारा डेरा कारसेवा प्रमुख बाबा सुक्खा सिंह के सहयोग से नगरकीर्तन तथा गुरुमति समागम आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी गुरुपर्व प्रबंधक कमेटी के प्रधान स. वरिंदर सिंह तथा महासिचव जत्थेदार इंद्रपाल सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में केंद्र सरकार में वरिष्ठ मंत्री को आमंत्रित किया गया हैं। उन्होंने बताया कि तीन नवंवर को नगर कीर्तन तथा पांच नवंवर को गुरमति समागम होगा। उन्होंने बताया कि तीन नंववर को सुबह दस बज कर तीस मिनट पर गुरुद्वारा डेरा कारसेवा तथा गुरुद्वारा मंजी साहिब पहली पातशाही से नगर कीर्तन निकलेगा। उसके बाद कर्ण गेट , कमेटी चौक, दावत होटल ,रोड , अस्पताल चौक, कुंजपुरा रोड , सटब्जी मंडी रोड होते हुए गुरुद्वारा डेरा कारसेवा पहुंचेगा। नगरकीर्तन में दशमेश अखाड़ा, वीर खालसा दल की गतका पर्टियां अपने जोहर दिखाएंगी। इसमें बाहर से बैंड बुलाया गया हैं। उसके बाद पांच नवंवर को  गुरुद्वारा डेरा कारसेवा में सुबह नौ बजे से गुरमति समागम होगा। यहां पर गुरु का दीवान सजाया जाएगा। रागी ढडी जत्थे तथा अन्य गुरु की महिमा का गुणगान करेंगे। इस अवसर पर अटूट लंगर बरता जाएगा। गुरमति समागम में भाई हरपाल सिंह हजुरी रागी जत्था श्री दरबार साहिब, अमृतसर, भाई गुरप्रीत सिंह पौंटा साहिब, ढाडी जत्था भाई जसबीर सिंह, कीर्तन भाई गुलाब सिंह, गरुद्वारा मंजी साहिब पहली पातशाही के हैड ग्रंथी भाई अमृतपाल सिंह, कीर्तनी भाई गुरमेज सिंह, भाई गुरुसेवक सिंह हजूरी  रागी गुरुद्वारा माडल टाउन, गुरु की महिमा का गुणगान करेंगे। उन्होंने बताया कि गुरुपर्व को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने सभ्ी संगतों से इन कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की हैं। इस आयोजनको लेकर हुई बैठक में गुरपाल सिंह डोनी, हरप्रीत सिंह नरूला, हरमीत सिंह हैप्पी, तेजेंद्र सिंह डिम्पी मौजूद थे। उन्होंने सभी साध संगतों से इन कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर भाग लेने की अपील की।