नमकार महामंत्र से अशुभता का नाश होता हैं: डा. सरिता

118

पिछले चार सालो से कर्ण नगरी में नमकार महामंत्र का लगातार जाप चल रहा हैं
करनाल || पिछले चार सालो से कर्ण नगरी में नमकार महामंत्र का लगातार जाप चल रहा हैं।इस महा अभियान की शुरुआत रमेश मुनि ने अपने वर्षायोग के दौरान शुरू किया था। उसके बाद लगतार यह जारी रहा। इस बार जैन साध्वी डा. सरिता जी महाराज के मार्ग दर्शन में  चल रहा हैं। यह जाप पिछले जून मास से चल रहा हैं। आज का जाप करनाल में सैक्टर 14 में जैन स्थानक में समाज सेवी तथा भाजपा नेता रमन जैन तथा उनकी पत्नी नीतू जैन के द्वारा करवाया गया। सुबह छह बजे से जाप शुरू हुआ। और 12 घंटे तक लगातार चलता रहा। करनाल में पिछले चार सालों में नमकार महामंत्र के करोडों जाप हो चुके हैं। नमकार महामंत्र के जाप को लेकर जैन साध्वी डा. सरिता जी महाराज ने कहा कि नमकार महामंत्र से अशुभता का नाश होता हैं। इससे देश और प्रदेश में शुभता आती हैं। उन्होंने कहा कि नमकार के जाप से हादसों प्राकृ तिक आपदाओं से मुक्ति मिलती हैं। आज के जाप में बड़ी संख्या में धर्मालुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर सभी ने नमकार महामंत्र की सैकडों  मालाएं पढ़ीं। इस अवसर पर रमन जैन नीतू जैन के अलावा अजय जैन, सतीश जैन, सुभाष जैन त्रिशला जैन, संजय जैन न, पूनम जैन प्रीति जैन, भव्या जैन सुघा जैन अनिल जैन, मोना जैन, सुरेश जैन नरेश जैन ज्ञान जैन, महेश जैन महाबीर जैन कोली, हरीश जैन, कमल वर्मा गौरव जैन,अमित जैन मीनाक्षी जैन बीर भान जैन रानी जैन,सुशील जैन,शीतल जैन बीना जैन कृष्ण जैन ईश्वर जैन  अनिल जैन आदि ने भाग लिया।