करनाल विजय काम्बोज || पुलिस अधीक्षक करनाल श्री गंगाराम पुनिया द्वारा जिला पुलिस करनाल में कार्यरत 8 मुख्य सिपाही को सहायक उप निरीक्षक की पदोन्नति पर स्टार लगाकर सम्मानित किया। इस दौरान पुलिस कप्तान ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं भी दी। इसके साथ ही उन्होंने पदोन्नति हुए सभी सहायक उप निरीक्षक को पूरी मेहनत व लगन से अनुशासन में रहकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की पदोन्नति के साथ-साथ उनका विभागीय दायित्व भी बढ़ता है। इसलिए पदोन्नति उपरांत नई जिम्मेवारीयों को हमें नए जोश एवं उत्साह के साथ बखूबी निभाना चाहिए।
वही पदोन्नति हुए सहायक उप निरीक्षक ने पुलिस अधीक्षक करनाल का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें मिठाई खिलाई। जिला पुलिस कार्यालय में तैनात अधिकारियों व कर्मचारीयो ने भी उन्हें बधाई दी और उन्होंने सब को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी सब के साथ सांझा की। पदोन्नति होने वाले कर्मचारीयों में 1.सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार, 2.सहायक उप निरीक्षक रोहित कुमार, 3.सहायक उप निरीक्षक राजीव, 4. सहायक उप निरीक्षक धर्मेंद्र, 5. सहायक उप निरीक्षक संजीत, 6. सहायक उप निरीक्षक मेहताब सिंह,7 सहायक उप निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, 8. सहायक उप निरीक्षक रिशु शामिल थे।









