जैन स्थानक में चातुर्मास हेतु जैन साध्वियों का श्रद्धाभाव से हुआ मंगल प्रवेश

46

मुलाना (जयबीर राणा थंबड)। एस.एस. जैन सभा के प्रवक्ता श्रीपाल जैन ने बताया कि इस वर्ष चातुर्मास के पावन अवसर पर समता विभूति गुरूणीवर्या श्री सुचेता जी महाराज की सुशिष्या साध्वी रत्ता श्री सुवृद्धि जी और साध्वी सात्विक जी का मंगलमय प्रवेश हुआ। चातुर्मास हेतु मंगल प्रवेश की प्रक्रिया में साध्वी रत्ना श्री सुवृद्धि जी एवं साध्वी सात्विक जी के मंगल प्रवेश अवसर पर संगीता जैन जी के निवास से कलश यात्रा का आयोजन, जो जैन स्थानक तक पदविहार रूप में सम्पन्न हुई।
श्रीपाल जैन ने बताया कि दोनों साध्वियां चातुर्मास की अवधि में मुलाना में ही विराजमान रहेंगी। आज मंगल प्रवेश अवसर पर बराड़ा, उगाला, धनौरा, धीन व मुलाना से जैन समाज के भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहें और साध्वीश्री का स्वागत श्रद्धाभाव से किया। उन्होंने बताया कि चातुर्मास की अवधि में हर रोज प्रवचन का आयोजन किया जाएगा। समाज के पदाधिकारियों द्वारा चातुर्मास आयोजन की तैयारियां कर दी गई हैं और जैन समाज के लोग इस आध्यात्मिक अवसर को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि चातुर्मास का समय साधु-साध्वियों के स्थायी प्रवास का होता है, जिसमें वे धर्म चर्चा, प्रवचन, स्वाध्याय और तप के माध्यम से समाज को आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।
इस अवसर पर अशोक जैन, उमेश गोयल, राममूर्ति जैन, उमेश गोयल, कपिल सिंगला, ऋषभ जैन, आशीष जैन सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।