लाला लाजपत राय वरिष्ठ नागरिक सभा ने लगाई ठंडे पानी की छबील

113

बराड़ा(जयबीर राणा थंबड)
निर्जला एकादशी के अवसर पर लाला लाजपतराय वरिष्ठ नागरिक सभा ने ठंडे व मीठे जल की छबील लगाई। छबील का उद्घाटन आर्मी कैंटीन बराड़ा के प्रबंधक रिटायर्ड कर्नल दलबीर सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि भयंकर गर्मी के बीच लोगों की प्यास बुझाना पुण्य का काम हैै। हमारे धर्म में निर्मला एकादशी का विशेष महत्व है। इस दिन लोगों को पिलाया गया जल उनके पुण्य का काम करता हैे। इस अवसर पर सभा के प्रधान संतोष गोयल ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की हमेशा मदद करनी चाहिए। उनकी सभा की तरफ से समाजसेवी कार्य किए जाते हैं। इसी कड़ी में आज यह छबील लगाई गई है। इस अवसर पर डॉ. कुलदीप शर्मा, सुमित गोयल, भूपिन्द्र जैन, बलवंत मेहता,ओपी लांम्बा,हंसराज सिंह,पूर्ण चंद मेहंदीरत्ता,जयप्रकाश वर्मा, रामलाल आदि मौजूद रहे।