करनाल विजय कांबोज : करनाल किसान भवन में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की ओर से स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर किसानों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं भाकियू पदाधिकारियों ने धान की खरीद, एमएसपी सहित किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। किसानों ने कहा कि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने हमेशा किसानों के हितों की आवाज बुलंद की। किसान हितों के लिए उनके संघर्ष और योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके विचार और किसान हित में किए गए संघर्ष आने वाली पीढिय़ों को भी प्रेरणा देते रहेंगे। भाकियू पदाधिकारियों ने किसानों से चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की नीतियों और विचारों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसान हितों की आवाज को मजबूती से उठाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के उत्तरी हरियाणा प्रभारी मेहताब कादियान, प्रदेश संगठन सचिव श्याम सिंह राणा, प्रवक्ता सुरेंद्र सांगवान, रामेश्वर, राजेंद्र मान, सुखबीर सिंह, नफे सिंह, राम नारायण सिंह, राजकुमार नौतना, सोनू निसिंग, योगेश, राहुल, सोल्डी सिंह और सागर शर्मा सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।









