देशहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दें युवा: तेजिन्द्र सिंह तेजी

1

राज्य युवा पुरस्कार विजेता तेजिन्द्र सिंह तेजी ने युवाओं से की राष्ट्रहित में जागरूक रहने की अपील
करनाल विजय काम्बोज||
राज्य युवा पुरस्कार विजेता एवं समाजसेवी तेजिन्द्र सिंह तेजी ने युवाओं से देशहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आज का युवा देश की सबसे बड़ी ताकत है और भारत के उज्ज्वल भविष्य की जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर ही है। सोशल मीडिया पर फैलाये जा रहे भ्रामक प्रचार से बचने की जरूरत।
तेजिन्द्र सिंह तेजी ने कहा कि वर्तमान समय में कुछ राजनीतिक दल और देश विरोधी ताकतें युवाओं को गुमराह करने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि किसी के बहकावे में आकर ऐसा कोई कदम न उठाएँ जिससे देश की एकता, अखंडता और विकास प्रभावित हो। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों और भड़काऊ संदेशों से भी सावधान रहने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि भारत लगातार विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है तथा देश को मजबूत बनाने के लिए युवाओं की सकारात्मक सोच और भागीदारी बेहद जरूरी है। तेजी ने कहा कि राष्ट्रहित से बढ़कर कोई राजनीति नहीं हो सकती और हर नागरिक का पहला कर्तव्य देश की सुरक्षा और सम्मान बनाए रखना होना चाहिए।
तेजिन्द्र सिंह तेजी ने कहा कि विपक्षी दल अपनी राजनीतिक विफलताओं को छिपाने के लिए किसी सोशल मीडिया के जरिये युवाओं को उकसाने का प्रयास कर सकते हैं, लेकिन जागरूक युवा ऐसी नकारात्मक ताकतों को सफल नहीं होने देंगे। उन्होंने युवाओं से शांति, भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि देशहित में कार्य करने वाली नीतियों और नेतृत्व का समर्थन करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने सभी युवाओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएँ और भारत को विश्व में और अधिक मजबूत एवं सम्मानित राष्ट्र बनाने में योगदान दें।