इन्द्री विजय काम्बोज ||
इन्द्री नगरपालिका के मनोनीत पार्षद सेठपाल वर्मा पुत्र अर्जुन सिंह वर्मा को स्वर्णकार सेवा संघ हरियाणा संगठन का नया युवा प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए स्वर्णकार सेवा संघ हरियाणा के प्रदेश महामंत्री राजेश सोनी ने बताया कि सेठपाल वर्मा का जोश युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगा ओर उनकी नियुक्ति से संगठन को ओर अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि सेठपाल वर्मा की समाज सेवा ओर समर्पण भावना को देखते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा जा रहा है। नवनियुक्त युवा प्रदेश उपाध्यक्ष सेठपाल वर्मा ने अपनी इस नई नियुक्ति के लिए स्वर्णकार सेवा संघ हरियाणा कमेटी का आभार जताया ओर भरोसा दिलाया कि वो अपनी इस नियुक्ति का पूरी ईमानदारी के साथ निर्वाहन करेगें ओर संगठन की मजबूती के लिए काम करेगें।









