इन्द्री विजय कांबोज।। रविदासिया धर्म को समर्पित छठा महान संत समागम 30 अगस्त को इंद्री के दीवान पैलेस में आयोजित होने जा रहा है जिसमे मुख्य अतिथि के तौर पर स्वामी गुरदीप गिरी महाराज गद्दीनशीन पठानकोट (पंजाब) शिरकत करेंगे। यह जानकारी आयोजक अखिल भारतीय चमार महासंघ के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व सरपंच सुनील जनेसरो ने दी। उन्होंने बताया कि संत वीर सिंह हितकारी जी बुलंदशहर (उत्तरप्रदेश ) मुख्य प्रवचनकर्ता होंगे और अध्यक्षता महात्मा सतीश दास हाब?ी करेंगे। कार्यक्रम में पूरे प्रदेश के अलावा अन्य प्रदेशो से भी संत महात्मा एवं श्रद्धालु पहुंचगे। समागम में गुरु रविदास समाज, डॉ. भीम राव अम्बेडकर कमेटियों व सभी साध संगत व सभी को आमंत्रित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 30 अगस्त को समागम में अमृतवाणी जाप सुबह सात बजे से 10 बजे तक, सत्संग सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक होगा और गुरु जी का लंगर अटूट वरतेगा। सुनील ने बताया कि आयोजन में हजारों की संख्या में संगत पहुंचेगी। कई जिलों में भ्रमण कर लोगों को समागम का निमंत्रण दिया गया और क्षेत्र में लोगों के बीच जाकर समागम में बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की जा रही है।









