स्वच्छ वायु, शुद्ध वातावरण और आने वाली पीढिय़ों के सुरक्षित भविष्य के लिए करे पौधारोपण-वाईस प्रिंसीपल सुखदेव शर्मा

2

दून पब्लिक स्कूल में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कर पयावरर्ण को बचाने का संदेश दिया गया
इन्द्री विजय कांबोज।। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से दून पब्लिक स्कूल, मुखाला में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रिंसिपल अरुण शर्मा और वाइस प्रिंसिपल सुखदेव शर्मा , विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रकार के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। यह अभियान हरियाणा में चल रहे व्यापक वृक्षारोपण प्रयासों के अनुरूप है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पौधे लगाकर उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया। विद्यालय के वाइस प्रिंसिपल सुखदेव शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं। स्वच्छ वायु, शुद्ध वातावरण और आने वाली पीढिय़ों के सुरक्षित भविष्य के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना तथा उनकी देखभाल करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। विद्यालय के शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया और कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए तथा उसे वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल करे। कार्यक्रम का समापन सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेने के साथ हुआ। विद्यालय परिवार ने समाज से भी अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाने में अपना योगदान देने का आह्वान किया।