तीस साल की शानदार सेवा के बाद मंडी आक्सनर सुरेश कुमार को भावभीनी विदाई दी

2
कभी अलविदा ना कहो दोस्तो, ना जाने कहां फिर मुलाकात होगी
मार्कीट कमेटी के चेयरमैन वाइस चेयरमैन, सचिव तथा आढ़तियों ने सुखद भविष्य की कामाना की
करनाल विजय काम्बोज || कभी अलविदा ना कहो दोस्तो, ना जाने कहां फिर मुलाकात होगी। जाने माने गायक कलाकार तथा मार्कीट कमेटी के पूर्व कर्मचारी दिलशाद के गीत पर लोगों की आंखे नम हो गईं। माँका था मर्कीट कमेटी करनाल के आक्सनर सुरेश कुमार की तीस साल की शानदार सेवा के बाद उनके सम्मान में आयोजित किए गए रिटायरमेंट विदाई समारोह का। सुरेश कुमार को मार्कीट कमेटी करनान कार्यालय द्वारा विदाई दइदी गई। कार्यक्रम में मार्कीट कमेटी के चेयरमैन ईश्वर लाल वाइस चेयरमैन लेखराज गर्ग, मार्कीट कमेटी के सचिव विकास सेतिया विशेष रूुप से मोजूद थे। इस अवसर पर चेयरमैन ईश्वर लाल ने कहा कि सुरेश कुमार की निर्विवाद और शानदार सेवा के लिए वह बधाई के पात्र हैं। आज उनको विदाई देने के लिए इतनी बड़ी तादात में आढ़ती कर्मचारी और समाजसेवी मौजूद हैं। यह उनकी शानदार सेवा की गवाही देता हैं। इस अवसर पर वाइस चेयरामैन लेखरा गर्ग ने उनकी सुखद भविष्य की कामना की। मार्कीट कमेटी के सचिव विकास सेतिया ने कहा कि कर्मटी से निर्ववाद रिटायर होना बहुत बड़े भाग्य बी बात हैं। उन्होंने कहा कि तीस साल की सेवा उल्लेखनीय रही हैं। इस अवसर पर सब्जी मंडी आढ़ती ऐसोसिएशन के चेयरमैन किशन लाल, प्रधान अवतार सिंह आढ़ती विजय कुमार सहगल ने मंडी के आढ़तियों की तरफ से सुरेश कुमार की सेवाओं की सराहना की। इस अवसर पर सुरेश कुमार ने कहा कि वह 1996 में मार्कीट कमेटी की सेवा में आए थे। उन्होंने तीस साल की सेवा में सभी की सेवा की। उन्होंने सभी का सहयोग किया। उन्होंने कहा कि नए कर्मचारी भी ईमानदारी से काम करें। उन्हें ईमानदारी ने बहुत कुछ दिया। इस अवसर पर मंडी सुपरवाइजर, जितेंद्र कुमार, सतबीर सिंह सुपरवाइजर, योगेश कुमार, भारती, योगेश पवन, रोहताश शर्मा हेमानंद ,प्रमोद कुमतार जितेंद्र मजिक, सोमा सियंह, राम लाल, डिम्पी, नरेंद्र कुमार ने भी सुरेश कुमार, रमन कुमार, नाथी राम, पूर्व डीएसपी करता राम ने भी सुरेश का स्वागत किया। इस अवसर पर सुरेश कुमार के परिजनों का भी स्वागत किया गया। इस अवसर पर स्टाफ तथा आढ़तियों की तरफ से उन्हें उपहार दिए गए।