अब हरियाणा में होगा बदलाव-दीपेन्द्र हुड़ा
इन्द्री में सांसद दीपेन्द्र ने शानदार कार्यक्रम के लिए सचिन बुढऩपुर की पीठ थपथपाई
इन्द्री विजय कांबोज ।। कांग्रेसी सांसद दीपेन्द्र हुड़ा ने आज इन्द्री में आयोजित हुए ब्लाक कांग्रेस कार्यकत्र्ता सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर प्रदेशवासियों को चेताया कि बीजेपी लूट,झूठ व खोट की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि यह सरकार जनता द्वारा नहीं बनाई गई है बल्कि वोट चोरी करके बनाई गई है। केन्द्र व प्रदेश की सरकारों से जनता दु:खी है ओर पूरी तरह से बदलाव करना चाहती है। उन्होंने कहा कि अब हरियाणा में बदलाव होगा। बजाज पैलेस में हुए इस कार्यक्रम में पहुंचनें पर सांसद दीपेन्द्र हुड़ा का जोरदार स्वागत किया। मंच पर आयोजक इन्द्री ब्लाक अध्यक्ष सचिन बुढऩपुर ने सांसद का बड़ी फूलों की माला ड़ालकर व पगड़ी पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर सांसद ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सैनी को हरियाणा की इतनी चिंता नहीं है जितनी बिहार व पंजाब की हो रही है। हरियाणा में तो सैनी सरकार नशे पर नकेल नहीं लगा सकी है ओर प्रदेश में नशा आन लाईन मिलने लग गया है वहीं पंजाब जाकर वहां बीजेपी की सरकार बनाने की बता कहते है ओर झूठा वायदा करते है कि बीजेपी की सरकार बनने पर छह महीनों में प्रदेश को नशा मुक्त कर देगें।
सांसद ने कहा कि बीजेपी सरकार ने झूठे वायदे कर सत्ता हथियाई है। चुनावों में किए गए वायदें 500 रू सिलैंडऱ देना, 15 लाख रूपयों का खातों में आना, दो करोड़ नौकरियां देना, महिलाओं को लाड़ो योजना के तहत प्रतिमाह 3100 रूपए देना जैसे वायदों को पूरा नहीं किया गया है। इसी प्रकार एचआरके के युवाओं को पक्का करना, नए रोजगार पैदा कर बेरोजगारी खत्म करने जैसे वायदों को सरकार पूरा नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार को बदल देना चाहिए। हमारी सरकार के समय हरियाणा विकास के मामले में, खिलाडिय़ों को मान सम्मान देने व किसानों के बिजली के बिल माफ करने में आगे रहता था ओर अब बीजेपी के शासनकाल में हरियाणा हर श्रेत्र में पिछड़़ रहा है। सौ-सौ गज के प्लाट भी कांग्रेस ने ही शुरू किए थे।

उन्होंने कहा कि आज बीजेपी के मंत्री व विधायक प्रदेश में कालोनियां काटने व माईनिंग का काम करने में व्यस्त है। प्रदेश की कोई चिंता नहीं कर रहे है। प्रदेश में विकास कार्यो को नहीं करवाया जा रहा है। नेता केवल कोरे आश्वासन ही जनता को देने का काम कर रहे है। सांसद ने कहा कि मेरी सरकार से अपील है कि धान की खरीद शीघ्र शुरू करवाएं ओर सरकार को धान का रेट 3100 रूपए प्रति किंवटल करना चाहिए। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को कहा कि आप लोग हमारा साथ देते है तो आने वाली सरकार कांग्रेस की होगी। अभी आपके पास दो साल का समय है। ब्लाक अध्यक्ष सचिन बुढऩपुर ने सांसद का आभार जताते हुए भरोसा दिलाया कि आने वाला समय कांग्रेस का है। प्रदेश की जनता बदलाव करना चाहती है। मेरी सभी पदाधिकारियों से अपील है कि सभी एक एक घर में जाकर कांग्रेस की नीतियों का प्रचार करे ओर जनता को कांग्रेस पार्टी से जोडऩे का काम करें। सचिन के कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा शक्ति का विशेष आभार जताया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री भीमसेन मेहता, दीपांशु बुद्धिराजा, ड़ा. सुनील पंवार, ड़ा. नवजोत कश्यप, कर्मसिंह खानपुर, जिला अध्यक्ष ड़ा. राजेश वैद, अंग्रेज ङ्क्षसह,नाहर सिंह संधू, यादविन्द्र श्योराण, वीरेन्द्र कलसौरा, शंटी कांबोज, सुमित मंढ़ाण सहित काफी संख्या में कागे्रसी पदाधिकारी व लोग मौजूद रहे।









