इन्द्री विजय काम्बोज ||
शहीद उधम सिंह सी0 सै0 स्कूल, इन्द्री के दसवीं कक्षा के बच्चों ने पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी सीबीएसई द्वारा जारी दसवीं कक्षा के परिणाम में बाजी मारने में सफलता हासिल की है। स्कूल की छात्रा आस्था ने 96.6 प्रतिशत अंक लेकर इंद्री ब्लॉक में टाप स्थान पाया है। इस बारे में जानकारी देते हुए स्कूल मैनेजमैंट के रमेश कांबोज, कंवर लाल कांबोज व प्रधानाचार्य ज्योति खरबंदा ने बताया कि स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत आने से स्कूल में खुशी का माहौल है। स्कूल की छात्रा आस्था ने ब्लाक में टाप किया है। उन्होंने बताया कि जागृति 91.8 प्रतिशत अंक लेकर दूसरे नंबर पर रही। स्कूल के विधार्थियों का परिणाम शत प्रतिशत रहा व 7 बच्चों ने मेरिट में और 25 बच्चों ने प्रथम श्रेणी में स्थान हासिल किया है। उन्होंने बताया कि विषय अनुसार आस्था व जागृति ने आई.टी में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए है। इसी प्रकार हिंदी में उच्चतम अंक 98, साइंस में 96, मैथ में 95, सामाजिक विज्ञान में 95, इंग्लिश में 90 अंक बच्चों ने हासिल किए है। इस मौके पर सभी मैनेजमेंट, प्रिंसिपल एवं स्टाफ सदस्यों द्वारा बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई। मैनेजमेंट द्वारा ब्लॉक टॉपर आस्था का रूपयों की माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर ं स्टाफ सदस्य सोनिया कंबोज, देवेश कुमार सैनी, डिंपल, चिंकि कंबोज सहित कई अन्य मौजूद रहे।









