इन्द्री विजय काम्बोज |। विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने गांव चलो, बस्ती चलो अभियान के तहत शुक्रवार को गांव संगोहा में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता की। यहां पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं व गणमान्य लोगों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।
इस दौरान विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने कहा कि गांव चलो, बस्ती चलो अभियान का मुख्य उद्देश्य गांव-गांव जाकर लोगों के साथ सीधा संवाद स्थापित करना, उनकी समस्याओं को समझना और उन्हें सरकार की योजनाओं से जोड़ना है। इस प्रकार के कार्यक्रमों से समाज में जागरूकता बढ़ती है और जनभागीदारी मजबूत होती है।
विधायक ने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा वीबी-जी राम जी योजना, आयुष्मान/चिरायु योजना, दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना, सक्षम युवा योजना, मेरा पानी मेरी विरासत योजना, परिवार पहचान पत्र, मेरी फसल-मेरा ब्योरा, जन-धन योजना, अटल पेंशन योजना, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना सहित अनेकों ऐसी योजनाएं हैं, जिनका सीधा लाभ महिलाओं, किसानों, मजदूरों, विद्यार्थियों, व्यापारियों सहित समाज के सभी लोगों को किसी न किसी रूप में मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार चलाई जा रही योजनाओं का लाभ वास्तव में अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का संकल्प है कि विकास की यह धारा निरंतर प्रवाहित होती रहे और समाज का हर वर्ग सशक्त एवं आत्मनिर्भर बने। जनता का विश्वास और सहयोग ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है, जिसके बल पर हम प्रदेश और देश को प्रगति के पथ पर अग्रसर कर रहे हैं।
विधायक रामकुमार कश्यप ने आगे कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश का हर नागरिक सशक्त हो और उसे मूलभूत सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि सरकार केवल शहरी क्षेत्रों पर ही नहीं, बल्कि गांवों में भी समान रूप से विकास के कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। प्रदेश सरकार की विकास नीति का मूल मंत्र सबका साथ, सबका विकास है और इसी विजन पर कार्य करते हुए बिना किसी भेदभाव के हर क्षेत्र में समग्र विकास सुनिश्चित किया जा रहा है।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राम मेहर शर्मा, चेयरमैन दीपक सैनी, सरपंच सुमन देवी, सरपंच प्रतिनिधि हंसराज, राकेश कश्यप, जयपाल महामंत्री, महावीर, पुलकीत, सुंदर बंजारा, शिव कुमार, रामेश्वर, जोगिन्द्र, वेद अरोड़ा, कृष्ण कश्यप, दीपक पाल, तेजपाल, पवन पाल, सविता, रीटा देवी सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता व गणमान्य लोग मौजूद रहे।









