स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा
इंद्री विजय काम्बोज ||
सीबीएसई द्वारा दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया, जिसमें अनेजा सिटी हार्ट स्कूल, इंद्री का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इसमें पहले स्थान पर एंजल ने 95% अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया।
इसके साथ ही चहक कम्बोज 94.2%, त्रिलोक भारद्वाज 93%, कोमिका धीमान 92%, सिया रानी 91%, नमदीप कौर 89.4%, अक्षित शर्मा 89.4%, स्नेहा 89%, आरुषि कुमारी 89%, ध्रुव गोयल 89%, मोहिल मंढान 86.4%, सलोनी 86.4%, अरुण 86% अंक लेकर सफल रहे।
इसके अतिरिक्त तृषा भारद्वाज 84%, मेघांशु 84%, हितेन 83%, देव 83%, फियांशी 82.4% अंक प्राप्त कर सभी विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की।
इस शानदार परिणाम पर स्कूल प्रबंधन समिति के चेयरमैन विजय अनेजा ने सभी बच्चों को बधाई दी और मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। प्रधानाचार्या संजू भाटिआ ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय स्कूल के अनुशासित वातावरण, अध्यापकों की मेहनत, विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम और अभिभावकों के सहयोग को दिया।
दसवीं कक्षा के शिक्षकों में जसबीर,रिया मेम,चारु मेम, पूनम मेम,रविन्द्र सर,विक्रांत मेम,दीक्षा मेम,निशा मेम,किरण मेम,प्रिंसिपल मेम संजू भाटिआ का विशेष योगदान रहा|









