मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में शिक्षा का ‘हब’ बन रहा है हरियाणा: रामकुमार कश्यप

31
विधायक रामकुमार कश्यप ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ब्याना में 1.20 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले स्कूल भवन व गांव मुरादगढ़ में 15 लाख रुपये से बनने वाली स्कूल की चारदिवारी के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
—————————————–
इन्द्री विजय काम्बोज |। विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने गांव ब्यान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ब्याना में 1.20 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले स्कूल भवन का शिलान्यास किया। इसके अलावा उन्होंने गांव मुरादगढ़ में 15 लाख रुपये से बनने वाली स्कूल की चारदिवारी के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया और फूल-मालाएं पहनाकर उनका आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने बताया कि गांव ब्याना के राजकीय स्कूल में 1.20 करोड़ रुपये की लागत से 12 कमरों का निर्माण किया जाएगा, जिसमें 6 कमरे ग्राउंड फ्लोर पर तथा 6 कमरे प्रथम तल पर बनाए जाएंगे। कमरों के साथ बरामदे का भी प्रावधान किया गया है। इसके अलावा स्कूल के रास्ते को भी पक्का किया जाएगा। इसी प्रकार गांव मुरादगढ़ में 15 लाख रुपये की लागत से स्कूल की चारदिवारी का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुरादगढ़ स्कूल में नये कमरे बनवाने तथा पुराने कमरों की मरम्मत इत्यादि के लिये 62 लाख रुपये का एस्टीमेट विभाग को भेजा गया है। जल्द ही इसकी अप्रूवल मिल जाएगी और यह कार्य भी शुरू करवाया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सभी कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के साथ-साथ निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का भी पूरा ध्यान रखें।
विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कईं योजनाएं क्रियान्वित की गई हैं। इन योजनाओं के माध्यम से न केवल आधारभूत ढांचे को मजबूत किया गया है, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर भी ध्यान केंद्रित किया गया है।आज हरियाणा शिक्षा के हब के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश सरकार का मुख्य लक्ष्य हर युवा को गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा प्रदान करना है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में नई शिक्षा नीति को प्रभावी ढंग से लागू किया गया है।यह नीति विद्यार्थियों को कौशल आधारित और रोजगारपरक शिक्षा प्रदान करने में मील का पत्थर साबित हो रही है। शिक्षा प्रणाली में किए गए सुधारों से सरकारी स्कूलों और उच्च शिक्षण संस्थानों के प्रति जनता का विश्वास बढ़ा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में सरकार निरंतर ऐसे प्रयास कर रही है जिससे प्रदेश का कोई भी बच्चा संसाधनों के अभाव में शिक्षा से वंचित न रहे।
इस अवसर पर मार्किट कमेटी चेयरमैन महिन्द्र सिंह पंजोखरा, सुभाष खेड़ा, ब्याना सरपंच प्रतिनिधि विपिन, मुरादगढ़ सरपंच श्याम विनोद, मुकेश शर्मा, तेजपाल कश्यप, बलराज मास्टर, कुलविन्द्र, रवि, मान सिंह, महिन्द्र सिंह, अमरनाथ, संजय, सुमेर कश्यप, राहुल, कर्ण सिंह कश्यप, स्वर्णजीत शर्मा, अजय काम्बोज, टिंकू काम्बोज, अमित, ईशम कश्यप, श्रीचंद, कशमीरी लाल, जेई संजीव सेन सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।