हरियाणा सिविल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के 41वां स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, विधायक रामकुमार कश्यप ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत
———————————
इन्द्री विजय काम्बोज । विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार बुजुर्गों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पेंशनर्स के मान-सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और उनके जायज अधिकारों व मांगों को पूरा करना सरकार की प्राथमिकता है।
विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप बुधवार को राज्य निकाय मुख्यालय में हरियाणा सिविल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के 41वां स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। कार्यक्रम में पहुंचने पर एसोसिएशन के प्रदेश व जिला पदाधिकारियों ने विधायक रामकुमार कश्यप का पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।
इस अवसर पर विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि किसी भी राज्य की प्रगति में वहां के सरकारी कर्मचारियों का सबसे बड़ा योगदान होता है।आज हरियाणा विकास की जिन बुलंदियों पर है, उसकी नींव में हमारे पेंशनर्स साथियों का अनुभव और वर्षों की कड़ी मेहनत छिपी है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारी समाज का मार्गदर्शन करने वाली वह शक्ति हैं, जिनके पास अनुभव का भंडार है। उन्होंने आह्वान किया कि सेवानिवृत्ति के बाद भी पेंशनर्स समाज सुधार के कार्यों में अपना योगदान देते रहें।
इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रधान सुंदर लाल दुरेजा, उप-प्रधान टेक चंद गौतम, हरबंस लाल सेठी, बालकिशन मेहता, रामेशवर दास , सुरेंद्र गुप्ता, सुभाष यादव, अशोक मनचंदा , सुभाष दुरेजा, मदन गोपाल, सुरेश खन्ना, नरेश गुप्ता, दयालु अरोड़ा, नरेन्द्र, महावीर, गिरधारी लाल शर्मा, सुरेश कुमार, विनोद ओबरॉय सहित अन्य मौजूद रहे।









