मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में आठ पर मामला दर्ज

133
पिहोवा, 26अगस्त(यज्ञदत्त शास्त्री): मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
   गुरबचन सिंह वासी गांव थडौली ने थाना में दी शिकायत में बताया कि 25 अगस्त को वह घर पर मौजूद था। रात को करीब साढ़े आठ बजे उसे घर के बाहर लड़ाई का शोर सुनाई दिया। जब वह बाहर आया तो उसने देखा कि उसके भाई गुरपाल, भतीजे अमित व गुरनाम को अभिषेक, राहुल, राजु उर्फ राजकुमार, गुरदास, किशोरी लाल, प्यारा लाल, परसा राम वासियान थडौली व अन्य 10/12 लड?े तलवार, डंडो व रॉड से पीट रहे थे। वह वह उन्हें छुड़ाने गया तो आरोपियों ने उसे भी पकड़ लिया और उसके साथ भी मारपीट की। लड़ाई का शोर सुना वहां पर काफी ग्रामीण एकत्रित होता देख आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को झांसा के सरकारी अस्पताल में लेकर गए। अमित की तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण परिजन उसे सीधे सरकारी अस्पताल कुरुक्षेत्र में ले गए। झांसा में मरहम पट्टी करने के बाद डाक्टर ने उन्हें भी कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया। मामले की जांच एसआई राहुल कर रहे है।