निफ़ा की सिल्वर जुबली वर्ष को समर्पित रक्तदान शिविर में जोहड़माजरा में 37 यूनिट रक्तदान हुआ -प्रदेशाध्यक्ष श्रवण शर्मा

227

इन्द्री विजय काम्बोज || निफ़ा के सिल्वर जुबली वर्ष को समर्पित रक्तदान शिविर का आयोजन निफ़ा इंद्री द्वारा जाहरवीर गोगा पीर के भंडारे के अवसर पर माय भारत करनाल,व जोहड़माजरा ग्राम वासियो के सहयोग से किया गया जिसमे ग्रामवासियों ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया।शिविर की शुरुआत सरपंच दीपक पाल ने रक्तदान करके की व निफ़ा द्वारा आयोजित इस अभियान को लेकर शुभकामनाए दी व इसे जन कल्याण में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया ।निफ़ा प्रदेशाध्यक्ष श्रवण शर्मा ने बताया कि निफ़ा का यह सिल्वर जुबली वर्ष है,पच्चीस वर्ष पहले निफ़ा की शुरुआत निफ़ा चेयरमैन प्रीतपाल सिंह पन्नू ने करनाल से की थी जो आज सभी राज्यो व केंद्र शासित प्रदेशों में अपनी सेवाएँ दे रही है इस सिल्वर जुबली वर्ष को समर्पित कार्यक्रम लगातार जारी है,जिसमे पूरे देश में सभी शाखाएँ समाजसेवा के कार्य में लगी है जिसमे 250000(अढ़ाई लाख) यूनिट रक्त दान,पच्चीस लाख पौधारोपण व पच्चीस लाख युवाओ को समाज व देश के प्रति मोटीवेट करने का है।

निफ़ा के आजीवन सदस्य डॉ सुरेंद्रदत्त व इंद्री शाखा के अध्यक्ष शिव शर्मा ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि निफ़ा इंद्री द्वारा गाँव गाँव में रक्तदान शिविर आयोजित करके लोगो को जागरूक किया जा रहा है उन्होंने बताया कि आपकी एक यूनिट रक्त से 3 लोगो की जान बचाई जा सकती है व रक्तदान करने से अपने शरीर में भी नए रक्त का संचार होता है और बहुत सी बीमारियों से बचाव होता है ।निफ़ा इंद्री से गर्ल विंग की प्रधान नीरू देवी ने कहा कि निफ़ा इन्द्री इस अभियान में लगातार रक्तदान शिविर लगाकर अपना सहयोग देगी व युवाओ को रक्तदान के प्रति जागरूक करेगी।इस अभियान में रविन्द्र डांगी,मुकेश पाल,केहर सिंह, जगदीप कटारिया, स्वयंसेवक रवीना और अर्चना ने भी सहयोग किया व कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम योगदान दिया ।