इन्द्री विजय काम्बोज
नेहरू युवा केंद्र करनाल की सक्रिय स्वयंसेवक, भगतसिंह फाउंडेशन और निफा संस्था की महिला विंग अध्यक्ष राज्य युवा अवार्डी नीरू देवी का कहना है कि दीपावली पर्व के अवसर पर हमें आतिशबाजी के ऊपर फिजूलखर्ची करने की बजाय जरूरतमंदों की मदद की तरफ ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सब को यह दिवाली आत्मनिर्भरता, स्थानीय उत्पाद एवं व्यवसाय को आगे बढ़ाने और देश के निर्माण में अपना कर्तव्य निभाते हुए ज़्यादा से ज़्यादा स्थानीय उत्पाद खऱीद कर वोकल फॉर लोकल कैंपेन को सफल बनाने में सहयोग करके मनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि दीपावली पर्व भारतीय संस्कृत से जुड़ा त्यौहार है। भारतीय संस्कृति को कायम रखते हुए हमें आपने वातावरण में जहर घोलने का काम नहीं करना है। उन्होंने वातावरण प्रदूषण दूषित होने से बचाने की अपील की। उन्होंने बताया कि वह पिछले पांच साल से दीपावली पौधारोपण करके मना रही है और अपने आस पास के लोगों को भी जागरूक कर रही है। उन्होंने कहा कि आतिशबाजी से प्रदूषण फैलता है और वह जहर बनकर हमारे वातावरण में अनेक सी बीमारियों को उत्पन्न करने का काम करता है। इसलिए इस दिवाली अपनों के साथ-साथ अपने पर्यावरण का ख्याल करें। क्योंकि स्वच्छ पर्यावरण तथा स्वच्छ हवा से ही भारत एक विकसित एवं खुशहाल देश बन सकता है। हमें दीपावली घी के दीप जलाकर मनानी चाहिए।