दीपावली पर केवल दीये नहीं दिल भी मिलाएं

52

शाहाबाद मारकंडा, 8 नवम्बर (सुरजीत शिवालिक): शिक्षाविद् दीपक सिंघल ने कहा कि दीपावली पर्व हिन्दूओं का प्रमुख त्यौहार है। यह पर्व दीयों व रोशनी का पर्व है। उन्होंने कहा कि इस पर्व पर मानव दीयों के साथ दिल भी मिलाएं। हमेें पवित्र त्यौहारों को आपसी मन-मुटाव भुलाकर मिलजुल कर मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत देश में त्याहौरों का देश है और हमारा हर त्यौहार किसी न किसी महत्त्व को दर्शाता है। उद्योगपति उमेश गर्ग ने कहा कि आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में आपसी मेल-मिलाप व रिश्तों की अहमियत दिन-प्रतिदिन कम हो रही है और दीपावली व भैयादूज जैसे पर्व सब परिवार को एक साथ मिलकर मनाने चाहिए ताकि हम अपने बच्चों में त्यौहारों की महत्त्वता व संस्कृति बारे जागृत कर  सके। समाजसेवी पवन गुप्ता ने कहा कि दीपावली पर्व बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की जीत का प्रतीक है। इस दिन लोग अपने घरों को दीपों और रंगोली से सजाते हैं। समाजसेवी गुल्लू वर्मा ने कहा कि दीपावली का त्यौहार सभी के जीवन में खुशियां लेकर आता है। लेकिन कुछ लोग इस दिन जुआ खेलते है जो इस त्यौहार की गरिमा को धूमिल करता है। उन्होंने कहा कि हमें इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि हमारे किसी भी कार्य या व्यवहार से दुख न पहुंचें तभी दीपावली का त्यौहार मनाना सार्थक होगा।