जैनपुर साधान का एक युवक पानी में नहाते हुए डूब गया पुलिस जांच में जुटी

10

इंद्री विजय कांबोज।।

गर्मी अधिक होने के कारण हर व्यक्ति का नहाने का मन करता है यहां तक के युवा अधिकतर पानी की नदियों में नहाते हुए आजकल काफी नजर आते हैं लेकिन पानी की गहराई कितनी है इसका वह अंदाजा नहीं लगते जिसकी वजह से बड़े हादसे हो जाते हैं ऐसे ही हादसा आज गांव जैनपुर के पास हो गया । पश्चिमी यमुना नहर में  दोपहर नहाने गया सूरज(19) अचानक डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ओर गोताखोरों की सहायता से सूरज को तलाशने का प्रयास किया, लेकिन सूरज का कोई सुराग नहीं लगा। मिली जानकारी अनुसार जैनपुर साधान निवासी सूरज राज मिस्त्री के पास मजदूरी करता है। दोपहर वह अपने साथियों के साथ पश्चिमी यमुना नहर में नहाने चला गया। जो नहाते समय अचानक सूरज ओर उसका साथी नहर में डूब गए। ग्रामीणों ने युवकों को डूबते देखा तो उन्होंने सूरज के साथी को डूबने से बचा लिया, लेकिन सूरज को नहीं निकाल सके। जिसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इस मामले में जांच अधिकारी दवेंद्र का कहना है कि सूरज नामक युवक के नहर में डूबने की सूचना मिली थी। जिसकी तलाश जारी है।
एक माह हुई थी सगाई
परिजनों के अनुसार सूरज तीन भाई बहनों में सबसे छोटा है ओर मजदूरी का काम करता था। बीते माह ही सूरज की घरौडा के कैमला में सगाई हुई थी। जल्द ही सूरज की शादी भी तय होनी थी। सूरज के नहर में डूबने से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
पुलिस मामले की जांच करती हुई

ग्रामीणों से मिली जानकारी अनुसार दोपहर के करीब एक बजे कुछ युवक पश्चिमी यमुना नहर की तरफ गए तो अचानक दो युवक नहर के पानी में बह गए। एक युवक को ग्रामीणों ने बाहर निकाल लिया जबकि करीब 19-20  वर्षीय युवक सूरज पानी में डूब गया। लोगों ने युवक को नहर में ढ़ंढऩे का काफी प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।
पुलिस जांच अधिकारी देवेंद्र का कहना है कि पुलिस को एक युवक के नहर में डूबने की सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस मौके पहुंची और नहर में युवक की खोजबीन शुरु कर दी। गांव जैनपुर साधान से इंद्री तक देखते हुए पहुंच गए लेकिन नहर में युवक का पता नहीं चल सका। युवक काम से आया था और नहर की तरफ चला गया।  युवक को नहर में खोज रहे हैं।