अमरूद की खेती कर छोटा किसान अच्छी कमाई कर सकते है-प्रगतिशील किसान संजय कुमार

94

सरकार बागवानी के लिए किसानों को दे रही है काफी सुविधाएं
इन्द्री विजय कांबोज ।।  उपमंडल के गांव मुरादगढ़ रहने वाले प्रगतिशील किसान संजय कुमार ने अपने खेतों में विभिन्न किस्मों के अमरूदों का बाग लगाया हुआ है जिससे वो काफी अच्छी कमाई कर रहे है। इस बारे में जानकारी देते हुए प्रगतिशील किसान संजय कुमार ने बताया कि उन्होंने सात एकड़  में अमरूद की ताईवान पिंक, बर्फखान एक केजी वैरायटी व हिसार सफेदा की विभिन्न किस्में लगाई हुई है। उन्होंने बताया कि एक बार अमरूद का बाग लगाने से लगभग 15 से 20 साल तक इनसे फसल ली जा सकती है। एक एकड़ अमरूद के खेत से लगभग तीन लाख रूपया वार्षिक आमदनी हो जाती है। एक पौधे से अच्छी देखभाल करके लगभग 15 से 20 किलों अमरूद की पैदावार ली जा सकती है। एक किस्म की पैदावार एक महीना तक चलती है। संजय कुमार ने बताया कि अमरूद के पेडों पर पोलिथिन लगाने से कीड़ों, पक्षियों से बचाव होता है तथा इसका रंग भी ठीक रहता है। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार धान व गेंहु की फसल में पैस्टीसाईड़ डालने से मिट्टी की ऊपजाऊ  शक्ति कम हो जाती है ओर पैदावार पर पैसा भी ज्यादा खर्च होता है उसकी बजाए अमरूद के खेत में किसी प्रकार का कोई भी कीटनाशक दवाई का प्रयोग नहीं किया जाता है तथा पानी की भी कम खपत होती है।  यह पूरी तरह से आर्गेनिक होता है ओर खाने में बहुत स्वादिष्ठ होता है। उन्होंने बताया कि एक छोटा किसान अमरूद की खेती कर जीरी व गेंहु से अच्छी कमाई कर सकता है। सरकार भी किसानों को बागवानी के लिए काफी सुविधाएं दे रही है। एक छोटा किसान इन सुविधाओं का फायदा उठाकर अच्छी कमाई कर सकता है। संजय कुमार ने छोटे किसानों से परंपरागत खेती को छोडक़र बागवानी करने की सलाह दी।