नेहरू युवा केन्द्र द्वारा किया गया माई भारत पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन

12

इन्द्री विजय कांबोज।।

भारत सरकार के स्वायत शासी विभाग नेहरू युवा केंद्र करनाल के तत्वाधान में जिला युवा अधिकारी रेनू सिलग के निर्देशानुसार उपमंडल इंद्री के गावों शेरगढ़ व नथोड़ी में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया।जिसमे एकता यूथ क्लब की अध्यक्ष अर्चना के द्वारा केंद्र सरकार द्वारा संचालित माय भारत पोर्टल की जानकारी देते हुए कहा कि उपरोक्त पोर्टल भारत के युवाओं को विकसित बनाने हेतु लॉन्च किया गया है जिसका उद्देश्य 2047 तक भारत के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना व उनको भारत के विकास में योगदान देने वाले हर एक कार्यक्रम की जानकारी प्रदान करना है।इस दौरान अर्चना के द्वारा पोर्टल पर 150 युवाओं के रजिस्ट्रेशन किए गए। पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के दौरान अर्चना ने युवाओं को अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन के लिए प्रेरित किया ।इस दौरान इंद्री हल्का के विधायक श्री राम कुमार कश्यप के द्वारा स्टॉल का अवलोकन किया। इस प्रक्रिया में जिला युवा अवॉर्डी सोनिया देवी ने भी युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए समय समय पर भारत सरकार के द्वारा विकास के लिए किए लांच किए जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।इस मौके पर सोनिया देवी,अर्चना,विनीत कुमार,संदीप कुमार, जयकुमार ,साहिल,खुशी,सीमा ,पूजा कश्यप आदि मौजूद रहे।