पात्र लोगों तक पहुंचें लाभ यहीं सरकार का उद्देश्य : बेदी

25

शाहाबाद मारकंडा,14 दिसम्बर (सुरजीत शिवालिक): विकसित भारत संकल्प यात्रा गांव जंधेड़ी व मदनपुर में पहुंची। यात्रा में पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने समाज के हर वर्ग के हितों के लिए अनेक योजनाएं लागू की है, जिनके सकारात्मक परिणाम प्रत्यक्ष रूप से दिखाई दे रहे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में देश व प्रदेश नाम ऊंचाईयों पर है। उन्होंने कहा कि जन धन योजना, किसान  सम्मान निधि, हर घर नल से जल आदि योजनाओं का लाभ करोडो लोगों को मिल रहा है। बेदी ने कहा कि आज केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा समान विकास करवाया जा रहा है। इस दौरान पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए स्टॉलों का भी अवलोकन किया। कृष्ण बेदी ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य पात्र लोगों तक लाभ पहुंचाना है। पात्र लोगों को बी.पी.एल. कार्ड, परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, चिरायु कार्ड आदि का लाभ घरद्वार पर मिल रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत एलईडी वैन के माध्यम से गांव-गांव लोगों को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया जा रहा है ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी योजनाओं के लाभ से वंचित ना रहे। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे यात्रा के दौरान गांवों में संबंधित विभागों द्वारा लगाए गऐ शिविरों में पंहुचकर योजनाओं का लाभ उठाए और अपनी समस्याओं का निदान करवाए। इस मौके पर सरस्वती हैरिटेज बोर्ड के वाईस चेयरमैन धुम्मन सिंह किरमच, एसडीएम पुलकित मल्होत्रा, मुलखराज गुम्बर, सरपंच रजवंत कौर, कर्णराज तूर, दिनेश शर्मा, सुखविंद्र गुमटी, सचिन त्यौड़ी डिम्पू गर्ग, अमृत गुप्ता सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।