इन्द्री विजय कांबोज ।। ।। सोशल जस्टिस एंपावरमैंट कौंसिल आफ इंडिय़ा के चेयरर्मन रिंकू सैनी व गौ रक्षक दल के सदस्यों ने उपमंड़ल के गांव पंजोखरा स्थित स्टेडियम में कई दिनों से मृत पड़ी गौ माता की सूचना मिलने पर वहां पहुंचकर गौ माता के शव को सम्मानपूर्वक मिट्टी देने का कार्य किया। इस दौरान उनके साथ गौरक्षक दल के सदस्य मौजूद रहे। चेयरमैन एवं गौ सेवा से जुड़े रिंकू सैनी ने कहा कि सुबह गौ माता के शव मिलने की सूचना मिली थी। सभी साथियों के साथ यहां पहुंचकर देखा तो यह शव कई दिनों पुराना लगा ओर इसमें कीड़े इत्यादि चल रहे थे। हमने अपने साथियों के साथ मिलकर खढ़ा खोदकर गौ माता के शव को मिट्टी में दबाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि यह लावारिस गौ माता नहीं नजर आ रही है। लोग जब तक गौमाता दूध देती है तब तक तो उसकी सेवा करते है लेकिन दूध ना देने पर उसको लावारिस छोड़ देते है। मेरी सभी से अपील है कि ऐसा ना करे ओर गौमाता की सेवा मां समझ कर करे। उन्होंने युवाओं से अपील की कि हमारे साथ जुड़े ताकि हम इन्द्री को स्वच्छ व सुशासन बनाने का काम कर सके। प्रदेश के मुख्यमंत्री व स्थानीय विधायक का भी यहीं सपना है। हमारे साथ युवाओं के जुडऩे पर हलके में नशों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने, बेटियों को शिक्षित करने व पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का काम करेगें। उन्होंने कहा कि हल्के में कहीं भी कोई लावारिस या बीमार पशु मिले तो उसकी सूचना हमें दे हमारी टीम वहां पहुंचकर गौ माता व अन्य लावारिस पशुओं की सहायता करने जरूर पहुंचेगी। गौ रक्षा दल के सदस्यों ने कहा कि बेसहारा और मृत पशुओं के सम्मानजनक अंतिम संस्कार के लिए टीम लगातार कार्य कर रही है।इस मौके पर गौरक्षा दल के मोनू पहलवान, सोनू, काकू, साहिल, सोनी, बादल सहित कई अन्य मौजूद रहे।









