चेयरमैन रिंकू सैनी ने अपने कार्यालय में मनाया अपना जन्मदिन, केक काटा
इन्द्री ।। सोशल जस्टिस एंपवारमैंट कौंसिल आफ इंडिय़ा के चेयरमैन रिंकू सैनी ने आज अपने कार्यालय में अपने सहयोगियों के साथ मिलकर अपना जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर चेयरमैन रिंकू सैनी ने केक काटा ओर सभी ने उनका मुंह मीठा करवाया। चेयरमैन रिंकू सैनी ने कहा कि आज का दिन बहुत विशेष महत्व रखता है। आज भगवान श्री कृष्ण का जन्मदिन है जिसे पूरे विश्व में जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी हिन्दू धर्म का एक प्रमुख और अत्यंत पवित्र त्योहार है जो भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। भगवान श्री कृष्ण ने हम सबकों मिलजुल कर भाईचारे के साथ रहने की सीख दी। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए अपने जीवन को सार्थक बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेरी भगवान से दुआ है कि सभी देशवासी एक दूसरे के साथ मिलजुल कर रहे ओर भगवान की कृपा दृष्टि सभी पर बनी रहे। उन्होंने कहा कि हम सब को मिलजुल कर अपने देश व समाज के हित के लिए काम करना चाहिए। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व हल्के के विधायक रामकुमार कश्यप सहित सभी का यहीं सपना है कि हमारा देश दिनरात चौगुणी तरक्की की राह पर अग्रसर रहे ओर हम सब अपने देश को एक बार फिर से सोने की चिडिय़ा बनाने में सफल हो। इस मौके पर मोनू पहलवान, सोहन लाल, जय किशन, विक्रम, बाबा अयोध्या, मोनू राणा, अंकुश व पवन कुमार सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।









