बाबैन, 29 नवंबर (रवि कुमार): बाबैन के किसान रैस्ट हाऊस में आम आदमी पार्टी के कार्यकत्र्ताओं की एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में लाडवा हल्के नवनियुक्त प्रभारी रणधीर सिंह, सतीश शर्मा, कर्मबीर बूटर, शिव कुमार शास्त्री का जोरदार स्वागत किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता रादौर हल्का के प्रभारी गुरदेव सूरा व आप नेता नैब सिंह पटाकमाजरा ने की। आम आदमी पार्टी की ओर से रणधीर सिंह, सतीश शर्मा, कर्मबीर बूटर, शिव कुमार शास्त्री को लाडवा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया है। नवनियुक्त प्रभारीयों ने अपनी नियुक्ति के लिए डॉ. संदीप पाठक व सुशील गुप्ता का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, वह उसे पूरी निष्ठा व लगन के साथ निभाएंगे। पार्टी को ओर अधिक मजबूत किया जाएगा। आने वाले समय में प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। आप नेता गुरदवे सूरा ने कहा कि नवनियुक्त प्रभारीयों के द्वारा नवनियुक्त ग्राम सचिवों व कमेटी के सदस्यों को गांव गांव जाकर सम्मानित किया जाएगा । उन्होंने कहा कि लाडवा विधानसभा को चार भागों में बांट दिया गया है जिसमें लाडवा ब्लाक, बाबैन ब्लाक, पिपली ब्लाक, लाडवा शहर में बांट दिया गया है और चारों प्रभारी की इन ब्लाक में ड्यूटी लगाई गई है। इस मौके नैब सिंह पटाकमाजरा ने संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के द्वारा लाडवा हल्के में लगाए गए प्रभारी का हमारी टीम के द्वारा स्वागत किया गया है। उन्होंने कहा कि लाडवा हल्के में पार्टी को मजबूत करने का काम किया जाएगा। इस मौके परअमरीक बकाली, जोगा सिंह उमरी, जगदीप कौर सूरा, सुभाष कसीथल, अमरीक लौहारा, राहुल अरोडा, हाकम सघौर, राजबीर सिंह व अन्य कार्यकत्र्ता मौजूद रहे।









