इंद्री विजय कांबोज।। एसडीएम डॉ. रमन गुप्ता ने वीरवार को अपने कार्यालय में आयोजित समाधान शिविर में आमजन की समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं तथा उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
एसडीएम डॉ रमन गुप्ता ने कहा कि समाधान शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान करना है। प्रदेश सरकार की मंशा है कि नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इसी उद्देश्य से समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि लोगों की समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर किया जा सके।
एसडीएम ने कहा कि समाधान शिविर आमजन की समस्याओं के निवारण में अत्यंत प्रभावी सिद्घ हो रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से प्रशासन और जनता के बीच प्रत्यक्ष संवाद स्थापित हुआ है, जिससे समस्याओं के समाधान में पारदर्शिता और गति आई है। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर का मुख्य उद्देश्य सरकारी सेवाओं से जुड़ी बाधाओं को दूर करना और जनता की शिकायतों का मौके पर ही निपटान करना है। समाधान शिविर के दौरान पटहेड़ा निवासी सलिन्द्र कुमार ने गांव जैनपुर सैदा में हाईटेंशन तारों से पॉपुलर की पेड़ों के हुए नुकसान का मुआवजा देने बारे अपनी शिकायत एसडीएम के समक्ष रखी।
एसडीएम ने बताया कि प्रत्येक सोमवार और वीरवार को प्रातः: 10 से 12 बजे तक उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने उपमंडल के नागरिकों से अपील की है कि वे समस्या के समाधान के लिए निर्धारित दिनों में शिविर में पहुंचकर समस्याओं का समाधान करवाएं।









