दिन-प्रतिदिन जजपा पार्टी का ग्राफ बढ़ रहा है व आने वाला समय जजपा पार्टी का होगा: पंजेटा

101

जननायक जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने सुषमा शर्मा को लाडवा हल्के के महिला अध्यक्ष नियुक्त किया
लाडवा, 10 दिसम्बर(नरेश गर्ग): लाडवा के लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में जननायक जनता पार्टी द्वारा चलाए गए सदस्यता अभियान के तहत एक बैठक हल्का प्रधान जसबीर पंजेटा द्वारा आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कुलदीप जखवाला ने की। बैठक के दौरान सुषमा शर्मा को  लाडवा हल्के के महिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
जिला पार्षद एवं हल्का प्रधान जसबीर पंजेटा ने कहा कि दिन-प्रतिदिन जजपा पार्टी का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय जजपा पार्टी का होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला जनहित के कार्य कर रहे हैं और सभी लोगों की समस्याओं का समाधान करने पर लगे हुए हैं। वहीं इससे पूर्व सुषमा शर्मा को लाडवा हल्के की महिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जिसे पार्टी का झंडा व पार्टी का पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं नवनिर्वाचित महिल हल्का अध्यक्ष सुषमा शर्मा ने कहा कि पार्टी द्वारा जो उन्हें जिम्मेदारी दी गई है उसपर वह खरा उतरने का काम करेंगी और हल्के की महिलाओं को भी जजपा पार्टी के साथ जोड़ने का काम करेगी। वहीं मौके पर पहुंचे जिलाध्यक्ष कुलदीप जखवाला ने कहा कि अब चुनाव का समय नजदीक आ गया है। सभी कार्यकर्ता अपनी-अपनी कमर कसकर घर-घर गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार करें। मौके पर जिलाध्यक्ष कुलदीप जखवाला, महिला जिलाध्यक्ष सीता कश्यप, जोगध्यान, अशोक शर्मा, भूपेन्द्र खानपुर, शाहिदा, मोहन एडवोकेट आदि मौजूद थे।