विक्रम बुढ़नपुर बने भाजपा इंद्री मंडल के मीडिया प्रभारी

1
इंद्री विजय कांबोज।। युवा भाजपा नेता विक्रम बुडनपुर को भाजपा इंद्री मंडल की नई कार्यकारिणी में मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंडल अध्यक्ष अनुज गर्ग द्वारा जारी नई कार्यकारिणी में विक्रम बुडनपुर की नियुक्ति किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खुशी जताई।

नवनियुक्त मीडिया प्रभारी विक्रम ने अपनी नियुक्ति के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीन लाठर, इंद्री विधायक रामकुमार कश्यप, मंडल अध्यक्ष अनुज गर्ग सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर विश्वास जताते हुए जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह पूरी ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे।

विक्रम बुढ़नपुर पिछले कई वर्षों से विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। वह पौधारोपण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, जल संरक्षण और नशा मुक्ति जैसे अभियानों के माध्यम से लोगों को जागरूक करते रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश की सभी विधानसभाओं में बिना किसी भेदभाव के समान रूप से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यकाल में प्रदेश के चहुंमुखी विकास को गति मिली और वर्तमान मुख्यमंत्री के नेतृत्व में भी विकास कार्य निरंतर जारी हैं।

विक्रम  ने कहा कि भाजपा संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा वर्ष 2029 के विधानसभा चुनाव में भी जीत दर्ज कर सरकार बनाएगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का नाम विश्व स्तर पर और मजबूत होगा।