महाराणा प्रताप जयंती पर गांव उचाना में रक्तदान शिविर और ठंडे मीठे जल की छबील का आयोजन
करनाल विजय काम्बोज || नगर निगम क्षेत्र के गांव उचाना में महाराणा प्रताप जयंती बड़े उत्साह, श्रद्धा और सामाजिक सेवा भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गांव में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें राजपूत युवा संगठन की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया इसमें 50 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया। राहगीरों और ग्रामीणों के लिए ठंडे मीठे जल की छबील भी लगाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने भाग लेकर महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी प्रमोद चौहान रहे। उन्होंने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने महाराणा प्रताप अमर रहें और भारत माता की जय के जयघोष लगाए। रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए रक्तदान किया। समाजसेवी प्रमोद चौहान ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन मातृभूमि और सम्मान की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया। उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि आज समाज को महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलते हुए सेवा, एकता और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना चाहिए। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर समाज सेवा और शिक्षा की ओर आगे बढ़ने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि रक्तदान जैसे कार्य मानवता की सबसे बड़ी सेवा हैं और हर स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए। बताया कि रक्तदान महादान है और इससे कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। शिविर में डॉक्टरों की टीम और स्वास्थ्य कर्मियों ने रक्तदाताओं की जांच कर सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया। रक्तदान करने वाले युवाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर गांव में ठंडे मीठे जल की छबील लगाकर राहगीरों और ग्रामीणों को जलजीरे व ठंडा पानी वितरित किया गया। तेज गर्मी के बीच लोगों ने इस सेवा कार्य की सराहना की। आयोजकों ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन त्याग, सेवा और मानवता की प्रेरणा देता है और इसी भावना के साथ सामाजिक सेवा के कार्य किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में गांव के गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, युवा और महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा और लोगों ने महाराणा प्रताप के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर परवीन राणा , मनोज चौहान , करण राणा , राजीव नंबरदार ( जोनी) चौहान , ओमपाल राणा , सुरिंदर चौहान , नरेश चौहान , तेजिंदर चौहान , धीरेंद्र राणा , जितेंद्र(नोनू ) चौहान , अनिल चौहान , हुकम सिंह चौहान , जोगिंदर ( बबलू ) चौहान, अक्षय राणा , सागर , राजेश , नवप्रताप, राकेश(बिलू) राणा, बिट्टू , कुणाल पांचाल , अजय , अशोक बिडलान, प्रदीप बिडलान, संजय पांचाल , सुधीर पांचाल , रवि पांचाल , राज बिडलान , सुरजीत , राहुल राणा , अनिल शर्मा , रमेश गंगोरिया , ऋतिक राणा , अमित , तुषार , रघुनाथ जी , विक्रम चौहान , राजा, रंगु , नाथी राणा , रणधीर सिंह चौहान , मुकेश राणा , बृजेश राणा , निखिल चौहान , परशांत राणा , सुमित राणा, दीपक राणा , रूपक (लकी ) चौहान, प्रदीप ( मेहर सिंह ) , संजू , प्रदीप (काला ), यशदीप , कनिष्क, ललित खोखर , प्रताप राणा , अमूल मित्तल , चितरंजन बतरा और शुभम शामिल रहे









