गीता रानी को दिलाई जिला परिषद चेयरमैन पद की शपथ

35

करनाल विजय कांबोज। उपायुक्त डा. आनंद कुमार शर्मा ने आज यहां जिला सचिवालय के कांफ्रेंस हॉल में इंद्री विकास खंड के गांव उडाना की वार्ड नंबर 2 की सदस्य गीता रानी को जिला परिषद चेयरमैन पद की शपथ दिलाई। इस मौके पर जिला परिषद के सीईओ अमित कुमार, डीडीपीओ कंचन लता भी मौजूद रही। उल्लेखनीय है कि जिला परिषद के चेयरमैन के रिक्त पद के लिए गत दिनों को विकास सदन में ईवीएम मतदान कराया गया था। जिसमें परिषद के 25 में से 24 सदस्यों ने मतदान किया। गीता रानी को 15 और रीना को 9 वोट मिले थे।