जिला रेडक्रॉस सोसायटी ने जरूरतमंद दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं उपकरण किए वितरित

125

करनाल विजय काम्बोज ।  रेडक्रॉस सचिव कुलबीर मलिक ने बताया कि उपायुक्त एवं जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष उत्तम सिंह के मार्गदर्शन में शुक्रवार को जिला के जरूरतमंद दिव्यांगजनों को रेड क्रॉस भवन में कृत्रिम अंग एवं उपकरण वितरित किए गये।
कुलबीर मलिक ने बताया कि पंजीकृत दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल, व्हील चेयर, वॉकर, बैसाखी इत्यादि उपकरण प्रदान किए गए ताकि दिव्यांग भाई-बहन अपनी दिनचर्या के कार्यों को बिना किसी रुकावट/कठिनाइयों के पूरा कर सकें। उन्होंने बताया कि भारतीय रेड क्रॉस जिला शाखा करनाल मानव कल्याण के कार्यो में अग्रणी ऑर्गेनाइजेशन के रूप में हमेशा जरूरत मन्द के साथ खड़ी है। चाहे वो दिव्यांगों को उपकरण प्रदान करने हों या किसी आपदा के समय रक्तदान की कमी को पूरा करने का कार्य हो, पूरी निष्ठा के साथ पूरा करने का कार्य करती है।