स्वच्छता पखवाड़ा के बारे में सभी स्वास्थ्य कर्मियों एवं सुपरवाइजर को शपथ दिलवाई

3

पिहोवा यज्ञदत्त शास्त्री ||  सबडिविजनल हॉस्पिटल पिहोवा में स्वच्छता पखवाड़ा के बारे में सभी स्वास्थ्य कर्मियों एवं सुपरवाइजर को सोमवार शपथ दिलवाई गई। इस अवसर पर प्रवर चिकित्सा अधिकारी डॉ संजीव गोयल ने बताया कि उप स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर सभी स्वास्थ्य कर्मी स्वच्छता रखेंगे। सभी मेडिकल इक्विपमेंट, रिकॉर्ड को ठीक ढंग से मेंटेन करेंगे, टॉयलेट इत्यादि की ठीक ढंग से साफ सफाई करवाएंगे। इसके साथ ही निर्देश दिए कि सभी हाई रिस्क प्रेगनेंसी की वाइटल बीपी, शूगर आदि समय-समय पर जाँच करनी है तथा किसी भी गर्भवती महिला को पहले 8 सप्ताह में ही हैल्थ सर्विस मुहैया करवाए। इसके साथ ही जुलाई माह में टीडी 10 ओर टीडी16 टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिये।