इंद्री में अवैध कॉलोनियों पर चला जिला नगर योजनाकार विभाग का पीला पंजा

1
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; motionR: null; delta:null; module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 96.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: weather?null, icon:null, weatherInfo:100;temperature: 43;
इंद्री विजय कांबोज ।। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग ने मंगलवार को इंद्री क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पीला पंजा चलाया। इस दौरान विभाग की टीम ने कई स्थानों पर अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों में बनाई गई सीवरेज लाइनें, गलियां तथा अन्य निर्माण कार्यों को ध्वस्त कर दिया।
कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने संबंधित कॉलोनाइजरों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि बिना विभागीय स्वीकृति के कॉलोनी विकसित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों की अनदेखी करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
जिला नगर योजनाकार विभाग एटीपी मोहित कुमार आम नागरिकों से भी अपील की कि वे अवैध कॉलोनियों में प्लॉट खरीदने से पहले पूरी जानकारी प्राप्त करें। विभाग ने कहा कि कई कॉलोनाइजर अवैध रूप से कॉलोनी काटकर प्लॉट बेच देते हैं और बाद में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए बिना क्षेत्र छोड़ देते हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ पहले भी कार्रवाई की जा चुकी है और भविष्य में भी इसी प्रकार का अभियान जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से केवल सरकार से स्वीकृत एवं वैध कॉलोनियों में ही प्लॉट खरीदने की अपील की।