अयोध्याधाम में पूज्य महंत श्रीनृत्यगोपाल दास जी महाराज के जन्मोत्सव पर विशाल भंडारा 28 जून को 

1
 हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने घरौंडा से सामग्री वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
 
घरौंडा/करनाल विजय काम्बोज । हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने आज श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र एवं श्रीकृष्णजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष परम पूज्य गुरुदेव महंत श्रीनृत्यगोपाल दास जी महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 28 जून को आयोजित होने वाले विशाल भंडारे के लिए घरौंडा से अयोध्याधाम के लिए खाद्य सामग्री से भरे विशेष वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने कहा कि यह हमारे क्षेत्र के लिए सौभाग्य की बात है कि यहाँ के श्रद्धालुओं को अयोध्याधाम में आयोजित होने वाले इस पावन भंडारे में योगदान देने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पूज्य महंत श्रीनृत्यगोपाल दास जी महाराज का जीवन सनातन धर्म और समाज सेवा के लिए समर्पित है। उनके जन्मोत्सव पर आयोजित होने वाले सेवा कार्यों में भागीदारी करना पुण्य का कार्य है।