दूसरे चरण में 21 से 23 मई तक जिला के सभी विद्यालयों में अंतर्राष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण दिया जा रहा है

1
करनाल विजय काम्बोज|| जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ0 सतपाल ने बताया कि आयुष विभाग के महानिदेशक संजीव वर्मा के आदेशानुसार तथा उपायुक्त डॉ आनंद कुमार शर्मा के दिशा-निर्देशन व अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला नोडल अधिकारी डॉ. राहुल रईया के मार्गदर्शन में और एसडीएम एवं ब्लॉक नोडल अधिकारी देवेंद्र शर्मा की देख-रेख में जिला शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा के माध्यम से जिला में 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 को सफलतापूर्वक मनाने के लिए दूसरे चरण में 21 से 23 मई तक जिला के सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों को अंतर्राष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
आयुष विभाग के योग विशेषज्ञ डॉ अमित पुंज ने बताया कि आज शिक्षा विभाग के प्राइवेट तथा राजकीय पीटीआई, डीपीई तथा आयुष विभाग के योग सहायकों तथा योग इंस्ट्रक्टर्स की सहायता से शिक्षा विभाग के सरकारी तथा प्राइवेट विद्यालयों में 9016 विद्यार्थियों ने अंतर्राष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण प्राप्त किया’
आयुष विभाग की जिला कार्यक्रम संयोजक पूजा व वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. नितिन रोहिला ने सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों के सभी पीटीआई व डीपीई सहित पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, मेरा मिशन स्वस्थ भारत, भारतीय योग संस्थान और हमारा मिशन स्वस्थ भारत सहित अन्य सभी योग संस्थाओं व उनके शिक्षकों द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए आभार व्यक्त किया।
ब्लॉक इंचार्ज व वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. नितिन रोहिला ने सभी से आह्वान किया कि वे आगामी कार्यक्रमों के लिए लगातार तैयार रहें, विभिन्न पार्कों व संस्थाओं में योग का निरंतर शिक्षण करते रहें और योग कक्षाओं में साधकों की संख्या बढ़ाने के लिए आमजन को प्रेरित करें।