इन्द्री विजय काम्बोज || शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय, मटक माजरी में आज रेड क्रॉस समिति के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया, जिसमें कुल 71 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) महेंद्र सिंह बागी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, जबकि अर्जुन ज्वेलर्स, इंद्री के संचालक सेठपाल वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए इस पुनीत कार्य की सराहना की।
रक्त संग्रहण की प्रक्रिया सिविल अस्पताल, करनाल से आई चिकित्सकीय टीम द्वारा संपन्न कराई गई, जिसमें डॉ. संजय, डॉ. राजेंद्र एवं अनिल जी के नेतृत्व में पूरी टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
इस शिविर में महाविद्यालय के प्राचार्य सहित कई प्राध्यापकों ने स्वयं रक्तदान कर विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। रक्तदाताओं में प्रमुख रूप से प्रो. महेंद्र सिंह बागी, प्रो. सुरेंद्र सिंह, प्रो. दीपा शर्मा, प्रो. निर्मल, प्रो. रणबीर सिंह, प्रोफेसर रमेश कुमार, प्रो. गुलाब, सुमित, हरीश, रचना, कृष्ण, रमन एवं जसवीर शामिल रहे।
इसके अतिरिक्त एनसीसी के वरिष्ठ कैडेट दीपांशु, आशु, आयुष, अरुण तथा पूर्व कैडेट सुनील कुमार और अमित एवं श्रवण शर्मा उप प्रधान एलिमिनेट संगठन ने भी रक्तदान कर सराहनीय योगदान दिया। स्थानीय नागरिकों की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही, जिनमें कैंटीन संचालक प्रवीण शर्मा ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में प्रो. (डॉ.) मीरा कश्यप, प्रदीप भारतीय, डॉ. ममता पोसवाल, शालिनी अग्रवाल एवं डॉ. लक्ष्मी ने मुख्य सहयोगी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं एनसीसी के वरिष्ठ कैडेट अंजलि, संजना, तुषार, अनु एवं प्रतिष्ठा ने व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित ढंग से संभाला। इस रक्तदान शिविर के सफल आयोजन में रेड क्रॉस समिति के साथ-साथ एनसीसी, एनएसएस, भूगोल विभाग एवं महिला प्रकोष्ठ का सराहनीय योगदान रहा। इन सभी इकाइयों ने संयुक्त रूप से विद्यार्थियों को महाविद्यालय परिवार ने इस सफल आयोजन के लिए सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।









