इंद्री विजय कांबोज।। राजकीय कन्या महाविद्यालय, पलवल (कुरुक्षेत्र) के मनोविज्ञान विभाग द्वारा एवं शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय, मटक माजरी, इंद्री (करनाल) के सहयोग से ऑनलाइन राष्ट्रीय स्तर की मनोविज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न महाविद्यालयों एवं विश्वविदयालयो के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य मनोविज्ञान एवं संबंधित विषयों के प्रति जागरूकता, ज्ञान एवं तार्किक क्षमता का विकास करना था।
प्रतियोगिता का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से सुचारू रूप से संपन्न हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट ज्ञान एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान पर गीता यूनिवर्सिटी की छात्रा रक्षिका राणा, द्वितीय स्थान पर शहीद ऊधम सिंह महाविद्यालय की छात्रा अनु एवं तृतीय स्थान पर राजकीय महाविद्यालय पलवल की छात्रा काजल रही। प्रतिभागियों को ई-प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा विजेताओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता प्राचार्य डॉ गगनदीप कौर एवं डॉ एवं प्रोफेसर महेंद्र सिंह बागी के निर्देशन में हुई।आयोजन समिति की संयोजिका डॉ. एवं प्रोफेसर पूनम बागी रहीं। समिति के सदस्य डॉ. सोनिया रानी, श्री कुलदीप एवं श्रीमती रीना सैनी मनोविज्ञान विभाग रहे।
आयोजक संस्थानों ने सभी प्रतिभागियों, प्राध्यापकों एवं समन्वयकों का धन्यवाद व्यक्त किया और कार्यक्रम को सफल बनाने में उनके सहयोग की सराहना की।









